---Advertisement---

Anurag Dhanda: खतरनाक स्तर पार कर गया AQI! दिल्ली में जहरीली आबोहवा के बीच आप नेता का प्रहार, सत्तारुढ़ दल को कटघरे में खड़ा किया

आप नेता Anurag Dhanda ने दिल्ली में हवा के बिगड़ते संतुलन के बीच केन्द्र की सत्तारुढ़ दल को कटघरे में खड़ा कर सवाल पूछा है। मालूम हो कि दिल्ली के साथ एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई खतरनाक श्रेणी को पार कर गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 29, 2025 12:19 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राजधानी की आबोहवा जहरीली हो चुकी है। आलम ये है कि लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। अभिवावक अपने बच्चों के स्कूल तक भेजने से डर रहे हैं। इसी बीच विपक्ष की भूमिका निभाते हुए आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली में एक्यूआई स्तर के खतरनाक श्रेणी में पहुंचने के बीच अनुराग ढ़ांडा की तल्ख टिप्पणी सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट की एक सधी बात को कोट करते हुए आप नेता ने केन्द्र के साथ दिल्ली की सत्तारुढ़ दल बीजेपी पर जबरदस्त निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा ने कहा है कि लड़ना प्रदूषण से था, लेकिन बीजेपी तो प्रकृति से लड़ने में लगी है।

सत्तारुढ़ दल को कटघरे में खड़ा कर Anurag Dhanda ने उठाया सवाल

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने केन्द्र की सत्तारुढ़ दल बीजेपी को कटघरे में खड़ा कर गंभीर सवाल उठाए हैं।

सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी को कोट करते हुए आप नेता के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “प्रदूषण से लड़ना था लेकिन बीजेपी तो प्रकृति से ही लड़ने में लगी है। विनाश काले विपरीत बुद्धि!” दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी ऑफिस के निकट 40 पेड़ काट डालने पर कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट की ओर से तल्ख टिप्पणी कर बीजेपी ऑफिस को कहीं शिफ्ट करने की नसीहत दी गई। इसी को कोट करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने सत्तारुढ़ दल को कटघरे में खड़ा कर सवाल दागे हैं।

जहरीली आबोहवा ने बिगाड़ा दिल्ली-एनसीआर का खेल

दिल्ली के एनसीआर के कई इलाकों में भी जहीरीली आबोहवा ने संतुलन बिगाड़ दिया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की मॉनिटरिंग एजेंसियों के मुताबिक आज सुबह नोएडा सेक्टर-26 में एक्यूआई 561 तक पहुंचा था जो गंभीर श्रेणी को लांघकर खतरनाक स्तर का सूचकांक है। इससे इतर फरीदाबाद से लेकर गुरुग्राम, गाजियाबाद, नई दिल्ली, चांदनी चौक, अक्षरधाम समेत तमाम इलाकों में भी एक्यूआई खराब स्तर को पार कर चुका है। आलम ये है कि आबोहवा पूरी तरह से जहरीली हो गई है और लोगों को सांस लेने में तक दिक्कत महसूस हो रही है। इस विषम परिस्थिति से निपटने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026