---Advertisement---

Kidney Disease: किडनी का कबाड़ करने के लिए काफी हैं ये 5 रोजाना की आदते , कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां

Kidney Disease: किडनी को कुछ खराब आदते बहुत जल्दी बीमार करती हैं. यहां जानें ये किस तरह से शरीर को प्रभावित करते हैं. डॉक्टर से जानें क्या नहीं करना चाहिए.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 1, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Chronic Kidney Disease
Follow Us
---Advertisement---

Kidney Disease:किडनी शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है. ये ब्लड बनाने से लेकर फिल्टर तक करने का काम करती है. इसके जरिए बल्ड फिल्टर होता है. इसके बाद ये शरीर के अन्य हिस्सों तक पोषक तत्वों को पहुंचाता है. इसके साथ ही वेस्ट को बॉडी से बाहर निकाल देता है. काफी लोगों को लगता है कि, गुर्दे खराब होने का प्रमुख कारण डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर होता है. लेकिन ऐसा नहीं है. हम रोजा जो अपनी दिनचर्या में करते हैं. उसका सीधा प्रभाव किडनी पर पड़ता है. आज हम आपको डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा बताई जा रही कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं.जो किडनी को कबाड़ कर देती हैं.

1-Kidney Disease बढ़ाती है शराब

अल्कोहल किडनी पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालता है. इसमें ‘डाईयूरेटिक’ नाम का तत्व पाया जाता है. ये शरीर से पानी को बाहर निकालता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे किडनी का खून साफ करने में काम धीरे -धीरे स्लो हो जाता है. वही, .ये ब्लड प्रेशर को भी बढ़ा देती है. जिससे किडनी फेलियर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है. शराब किडनी शरीर में सोडियम और पोटेशियम  के लेवल को खराब कर देती है. जिसका प्रभाव किडनी पर पड़ता है.

2-गुर्दे खराब करते हैं नमक

ज्यादा नमक किडनी के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है. नमक में सोडियम होता है. जिसके कारण शरीर उस सोडियम को पतला करने के लिए खून में ज्यादा पानी रोकने लगता है. इससे अचानक से धमनियों पर प्रभाव पड़ता है और बीपी हाई हो जाता है. जिसका प्रभाव किडनी पर पड़ता है. क्योंकि किडनी को अतिरिक्त सोडियम और पानी को शरीर से बाहर निकालने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.

वीडियो क्रेडिट: Healthy Hamesha

3-पेशाब रोकना कर सकता है बीमार

पेशाब देर तक रोकने से भी किडनी की समस्या बढ़ जाती है. पेशाब में  बैक्टीरिया होते हैं, जब इसे रोका जाता है तो ब्लैडर में बैक्टीरिया बढ़ जाता हैं . ये यूरिन इंफेक्शन से लेकर किडनी इंफेक्शन को बढ़ा देता है. इससे किडनी में सूजन आ जाता है. लंबे समय तक पेशाब रोकने से किडनी खराब हो सकती है.

4-कम पानी पीने वाले हो जाएं सावधान

जो लोग बहुत कम पानी पीते हैं, उन्हें किडनी की गंभीर बीमारी होने के ज्यादा चांस होते हैं. कम पानी पीने से पेशाब गाढ़ा हो जाता है. जिसके कारण कैल्शियम और ऑक्सालेट एकत्रित होकर पत्थरी का रुप ले लेते हैं. वहीं, बैक्टीरिया बाहर नहीं निकलने से यूरिन इंफेक्शन को जन्म मिलता है. क्रोनिक किडनी डिजीज  का सबसे बड़ा कारण ही कम पानी पीना माना जाता है.

5-दवा बन सकती है बीमारी

अगर आप भी रोज-जोर किसी ना किसी बीमारी के लिए दवा खा रहे हैं तो सावधान हो जाएं, ये दवाए आपकी किडनी को कबाड़ा बना सकती है. इससे क्रोनिक किडनी डिजीज होता है. इसमें किडनी के छोटे फिल्टर सूज जाते हैं, जिससे शरीर का प्रोटीन पेशाब के रास्ते बाहर निकलने लगता है. वहीं, किडनी की गंभीर बीमारियां होने लेगती हैं. इसीलिए रोजाना अंग्रेजी दवा खाने से बचना चाहिए डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026