---Advertisement---

Anurag Dhanda: दिल्ली में दिवाली पर नहीं मिला फ्री सिलेंडर, तो बिफर उठे आप नेता! बीजेपी सरकार को जमकर सुनाई खरी-खोटी

आप नेता Anurag Dhanda ने दिल्ली में महिलाओं को फ्री सिलेंडर नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया है। अनुराग ढ़ांडा ने सीएम रेखा गुप्ता से सवाल पूछा है कि आखिर क्यों सरकार अपने वादे पर खरा नहीं उतरी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 18, 2025 3:43 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: एक सरकारी वादे के पूरा ना होने पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जमकर विरोध झेलना पड़ा है। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं आज दिल्ली सीएम आवास पर पहुंचकर फ्री सिलेंडर की मांग कर रही है। इसी प्रकरण को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढ़ांडा ने भी दिल्ली सरकार को घेरा है।

दिल्ली की महिलाओं को दिवाली पर फ्री सिलेंडर ना देने वाले फैसले को लेकर अनुराग ढ़ांडा ने सीएम रेखा गुप्ता से सवाल पूछा है। आप नेता ने बगैर किसी लाग-लपेट के अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि दिल्ली सरकार महिलाओं को फ्री सिलेंडर क्यों नहीं दे रही है? इसका जवाब दिया जाए। अनुराग ढ़ांडा ने दिल्ली की बीजेपी सरकार को इसके लिए जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

दिल्ली सरकार पर जमकर बरसे आप नेता Anurag Dhanda

राजधानी में मुख्यमंत्री आवास पर फ्री सिलेंडर की मांग कर रही महिलाओं से जुड़ा मुद्दा तुल पकड़ने लगा है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी इस क्रम में महिलाओं के समर्थन में आवाज उठाने का काम किया है।

अनुराग ढ़ांडा ने एक्स पोस्ट जारी कर बीजेपी सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। आप नेता लिखते हैं कि “दिल्ली की महिलाओं को दिवाली पर भी फ्री सिलेंडर नहीं मिला। रेखा गुप्ता जी, पूरी दिल्ली में सिलेंडर डिलीवर करने वालों से महिलाओं के झगड़े हो रहे हैं कि फ्री सिलेंडर क्यों नहीं दे रहे।” व्यंगात्मक लहजे में अनुराग ढ़ांडा द्वारा दिल्ली सरकार पर साधा गया ये निशाना अब खूब सुर्खियों में है।

फ्री सिलेंडर की मांग कर सड़क पर उतरी महिलाएं

गौरतलब है कि बीजेपी ने चुनाव से पूर्व सरकार में आने पर महिलाओं को दिवाली पर फ्री सिलेंडर देने का वादा किया था। हालांकि, किसी कारणवश सरकार अपने वादे को नहीं पूरा कर सकी है। इसको लेकर महिलाओं में असंतोष देखने को मिला है।

दिल्ली की सैकड़ों महिलाओं ने आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम रेखा गुप्ता से अपना वादा पूरा करने की मांग की है। राजधानी की प्रमुख विपक्षी दल आप भी इस दिशा में महिलाओं की मांग को जायज ठहराते हुए दिल्ली सरकार को निशाने पर ले रही है। इसी क्रम में आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने रेखा गुप्ता सरकार पर हमला बोला है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

LPG Price Hike

जून 7, 2026

Punjab News

जून 6, 2026

Rashifal 6 June 2026

जून 6, 2026

कल का मौसम 7 June 2026

जून 6, 2026

Punjab News

जून 6, 2026

Anurag Dhanda

जून 6, 2026