---Advertisement---

Delhi News: गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंजी दिल्ली, भजनपुरा में अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या, फायरिंग में साथी भी घायल

Delhi News: दिल्ली के भजनपुरा में मंगलवार देर रात पांच अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 30, 2023 1:05 अपराह्न | Updated: अगस्त 30, 2023 4:31 अपराह्न

Delhi Crime News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी है। दरअसल, दिल्ली के भजनुपुरा इलाके में मंगलवार (29 अगस्त) देर रात बाइक पर आए कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बदमाशों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां दागी। जिस वजह से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात के बाद इकाले में दहशत का माहौल है।

अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या

जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) में मैनेजर के पद पर कार्यरत 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि हरप्रीत गिल पर पांच लोगों ने गोलियां चलाईं, जब वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, दोनों भजनपुरा इलाके में सुभाष विहार के पास बाइक से अपने घर जा रहे थे, तभी बाइक पर आए हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और उन पर गोलियां चला दीं।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि एक गोली हरप्रीत के सिर में लगी, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त गोविंद सिंह के दाहिने कान पर गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि हरप्रीत अमेजन में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वहीं, 32 वर्षीय गोविंद सिंह भजनपुरा इलाके में ‘हंग्री मोमोज’ नाम से एक रेस्तरां का मालिक है। फिलहाल उनका इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल जा रही हैं, जल्द आरोपियों का पकड़ लिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 14, 2026

Namo Bharat Train

अप्रैल 14, 2026

CM Rekha Gupta

अप्रैल 14, 2026