Anurag Dhanda: राजधानी में विपक्ष की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी मुखरता से सरकार को घेरने का काम करती है। इसमें अहम नाम है आप के वरिष्ठ नेता अनुराग ढ़ांडा का जो हर कदम जिम्मेदारों से सवाल पूछते हैं। अनुराग ढ़ांडा ने इसी क्रम में फिर एक बार फिर राजधानी की बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने दिल्ली की वित्तिय नीतियों पर सवाल उठाए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने दिल्ली सरकार द्वारा कथित रूप से ओपन मार्केट से लिए गए 1000 करोड़ रुपए के कर्ज का जिक्र किया है। आप नेता के दावे को लेकर सरकार लोगों के निशाने पर है और सवालों के अंबार लग रहे हैं।
दिल्ली सरकार पर आगबबूला हुए Anurag Dhanda!
आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ एक बार फिर दिल्ली की बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है।
बीजेपी सरकार का सिर्फ एक साल और कर्ज की दलदल में दिल्ली pic.twitter.com/ED0RxbQXQj
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) March 12, 2026
अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “बीजेपी सरकार का सिर्फ एक साल और कर्ज की दलदल में दिल्ली।” आप नेता का आरोप है कि दिल्ली सरकार ने आरबीआई से एमओयू साइन कर ओपन मार्केट से 1000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कभी कर्ज नहीं लिया था। अनुराग ढ़ांडा ने पूछा है कि जब दिल्ली का बजट 1 लाख करोड़ का है, तो 1000 करोड़ का उधार किसके लिए है। ना राजधानी में स्कूल बने, ना नए अस्पताल खुले। ऐसे में ये पैसा कहां लग रहा है। अनुराग ढ़ांडा की ये तल्ख प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है।
मुखरता से वित्तिय नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज!
विपक्ष की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी से जुड़े अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता से वित्तिय नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है। आप नेता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में दिल्ली का राजस्व हमेशा लाभ में रहा है। अब ऐसी क्या स्थिति बन गई कि सरकार को ओपन मार्केट से कर्ज लेनी पड़ रही है। वो भी तब जब ना तो कोई स्कूल और नाही अस्पताल बन रहे हैं। अनुराग ढ़ांडा के इस मुखर अंदाज की चर्चा चहुंओर हो रही है।
