Anurag Dhanda का मुखर अंदाज! भारत को रूसी तेल खरीदने की अमेरिकी छूट पर भड़क उठे आप नेता, केन्द्र पर साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने भारत को रूसी तेल खरीदने की अमेरिकी छूट का जिक्र करते हुए सरकार को निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा ने सीधे तौर पर पीएम मोदी का नाम लेते हुए निशाना साधा है।

Anurag Dhanda

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Anurag Dhanda: दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मिडिल ईस्ट के तनावपूर्ण स्थिति का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। आलम ये है कि कई देशों पर ईंधन संकट तेजी से गहरा रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से भारत में एलपीजी की सप्लाई भी बाधित नजर आ रही है। इसी बीच अनुराग ढ़ांडा ने भारत को रूसी कच्चा तेल खरीदने के लिए मिली अमेरिकी छूट पर नाराजगी व्यक्त की है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने व्हाइट हाउस की प्रवक्ता का बयान साझा करते हुए केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने भारत की विदेश नीति को कटघरे में खड़ा कर सरकार से सवाल पूछे हैं।

भारत को रूसी तेल खरीदने की अमेरिकी छूट पर भड़क उठे Anurag Dhanda

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता से केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस दौरान रूसी तेल खरीद के लिए मिली अमेरिकी छूट का जिक्र किया।

अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से सीधे पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पोस्ट जारी किया गया है। आप नेता लिखते हैं कि “जब से एप्सटीन फाइल्स में नाम फंसा है मोदी का, तब से भारत की आजादी को ट्रंप के हाथों गिरवी रख दिया है। हर भारतीय अमेरिका की ये अपमानजनक भाषा सुनकर ग़ुस्से में है लेकिन बीजेपी वालों का जमीर मर गया है।” अनुराग ढ़ांडा की इस तल्क प्रतिक्रिया को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता का बयान सुन मचा संग्राम!

सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया तक में व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट का बयान सुर्खियों में है। दरअसल, एक सवाल का जवाब देते हुए लेविट ने कहा कि “भारत में हमारे सहयोगी अच्छे लोग रहे हैं। उन्होंने पहले भी रूस से बैन किया हुआ तेल खरीदना बंद कर दिया है। हमने उन्हें कुछ समय के लिए वह रूसी तेल लेने की इजाजत दी है।” व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के इसी बयान को लेकर संग्राम छिड़ा है और विपक्ष सरकार को निशाने पर ले रहा है।

Exit mobile version