Anurag Dhanda: मिडिल ईस्ट की तनावपूर्ण स्थिति से दुनिया प्रभावित है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कच्चे तेल के साथ एलपीजी गैस की सप्लाई बाधित हुई है। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है। यही वजह है कि देश के कई हिस्सों से एलपीजी शॉर्टेज की खबरें आ रही हैं।
इसका जिक्र कर अनुराग ढ़ांडा समेत विपक्ष के कई नेताओं ने सरकार को घेरा है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भारत सरकार पर अमेरिका के दबाव में कच्चे तेल की सप्लाई करने वाले देशों से रिश्तें खराब करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने जनता के समक्ष आ रही दिक्कतों के लिए सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है।
केन्द्र सरकार पर आप नेता Anurag Dhanda का जोरदार प्रहार!
अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से केन्द्र सरकार पर जोरदार प्रहार बोला गया है। आप नेता ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का पोस्ट साझा करते हुए सरकार से सवाल पूछे हैं।
अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “देश भर में, शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को छोड़कर, बाकी सभी कमर्शियल संस्थानों को LPG गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है। केवल घरेलू उपयोग के लिए गैस दी जाएगी। आने वाले दिनों में गैस और तेल की स्थिति और खराब होने के आसार हैं। मोदी जी अपनी किन्हीं मजबूरियों के चलते ट्रम्प के सामने नतमस्तक हैं। क्या आज देश उसी की सजा भुगत रहा है?”
प्रधानमंत्री प्रायोजित आपदा
मोदी ने ट्रंप के सामने घुटने टेक दिए और crude oil सप्लाई करने वाले देशों से रिश्ते ख़राब कर लिए, जिसकी सजा अब पूरे देश को भुगतनी पड़ेगी। https://t.co/kAnndmm3dh
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) March 10, 2026
आप नेता अनुराग ढ़ांडा इसे रिपोस्ट करते हुए लिखते हैं कि “प्रधानमंत्री प्रायोजित आपदा। मोदी ने ट्रंप के सामने घुटने टेक दिए और crude oil सप्लाई करने वाले देशों से रिश्ते खराब कर लिए, जिसकी सजा अब पूरे देश को भुगतनी पड़ेगी।” अनुराग ढ़ांडा की ये तल्ख प्रतिक्रिया खबरों में है।
एलपीजी शॉर्टेज को लेकर ग्रामीण इलाकों से शहरों तक बढ़ी हलचल!
भारत में ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक एलपीजी शॉर्टेज को लेकर हलचल तेज हो गई है। लोग घरेलू या कॉमर्शियल गैस सिलेंडर लिए परेशान नजर आ रहे हैं। इस बीच सरकार ने एक्शन लेते हुए तेल रिफाइनरियों को एलपीजी का अधिक उत्पादन घरेलू उपयोग के लिए करने के आदेश जारी किए हैं। ये दर्शाता है कि मिडिल ईस्ट में उपजी तनाव की स्थिति ने किस कदर भारत को प्रभावित किया है। इसी को लेकर अनुराग ढ़ांडा ने भी सरकार पर निशाना साधा है।
