---Advertisement---

Anurag Dhanda का केन्द्र सरकार पर करारा प्रहार! कच्चे तेल के साथ LPG शॉर्टेज का जिक्र कर उठाए सवाल, पढ़ें रिपोर्ट

आप नेता Anurag Dhanda ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के विचारों का प्रसार करते हुए केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा ने देश में कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने और एलपीजी शॉर्टेज का जिक्र कर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 10, 2026 5:26 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: मिडिल ईस्ट की तनावपूर्ण स्थिति से दुनिया प्रभावित है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कच्चे तेल के साथ एलपीजी गैस की सप्लाई बाधित हुई है। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है। यही वजह है कि देश के कई हिस्सों से एलपीजी शॉर्टेज की खबरें आ रही हैं।

इसका जिक्र कर अनुराग ढ़ांडा समेत विपक्ष के कई नेताओं ने सरकार को घेरा है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भारत सरकार पर अमेरिका के दबाव में कच्चे तेल की सप्लाई करने वाले देशों से रिश्तें खराब करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने जनता के समक्ष आ रही दिक्कतों के लिए सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है।

केन्द्र सरकार पर आप नेता Anurag Dhanda का जोरदार प्रहार!

अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से केन्द्र सरकार पर जोरदार प्रहार बोला गया है। आप नेता ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का पोस्ट साझा करते हुए सरकार से सवाल पूछे हैं।

अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “देश भर में, शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को छोड़कर, बाकी सभी कमर्शियल संस्थानों को LPG गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है। केवल घरेलू उपयोग के लिए गैस दी जाएगी। आने वाले दिनों में गैस और तेल की स्थिति और खराब होने के आसार हैं। मोदी जी अपनी किन्हीं मजबूरियों के चलते ट्रम्प के सामने नतमस्तक हैं। क्या आज देश उसी की सजा भुगत रहा है?”

आप नेता अनुराग ढ़ांडा इसे रिपोस्ट करते हुए लिखते हैं कि “प्रधानमंत्री प्रायोजित आपदा। मोदी ने ट्रंप के सामने घुटने टेक दिए और crude oil सप्लाई करने वाले देशों से रिश्ते खराब कर लिए, जिसकी सजा अब पूरे देश को भुगतनी पड़ेगी।” अनुराग ढ़ांडा की ये तल्ख प्रतिक्रिया खबरों में है।

एलपीजी शॉर्टेज को लेकर ग्रामीण इलाकों से शहरों तक बढ़ी हलचल!

भारत में ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक एलपीजी शॉर्टेज को लेकर हलचल तेज हो गई है। लोग घरेलू या कॉमर्शियल गैस सिलेंडर लिए परेशान नजर आ रहे हैं। इस बीच सरकार ने एक्शन लेते हुए तेल रिफाइनरियों को एलपीजी का अधिक उत्पादन घरेलू उपयोग के लिए करने के आदेश जारी किए हैं। ये दर्शाता है कि मिडिल ईस्ट में उपजी तनाव की स्थिति ने किस कदर भारत को प्रभावित किया है। इसी को लेकर अनुराग ढ़ांडा ने भी सरकार पर निशाना साधा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026

Jharkhand News

जुलाई 24, 2026