Anurag Dhanda: ‘कठिन संघर्ष और इंसाफ की जीत..,’ बरी होने के बाद हनुमान मंदिर पहुंच केजरीवाल, सिसोदिया को देख आप नेता गदगद

आप नेता Anurag Dhanda ने गदगद भाव के साथ दिल्ली शराब नीति केस में बरी हुए अरविंद केजरीवाल से जुड़ा एक क्लिप साझा किया है। अनुराग ढ़ांडा द्वारा साझा किए गए क्लिप में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया प्राचीन हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

Anurag Dhanda

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Anurag Dhanda: दिल्ली शराब नीति केस में कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी का कैडर उत्साहित है। आप के तमाम नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत अन्य के बरी होने को लेकर गदगद हैं। इसी बीच आप के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढ़ांडा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

अनुराग ढ़ांडा ने गदगद भाव के साथ वो क्लिप साझा किया है जिसमें पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कनॉट प्लेस में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने इसे कठिन संघर्ष और इंसाफ की जीत बताया है।

शराब नीति केस में ऐतिहासिक फैसले को लेकर Anurag Dhanda की प्रतिक्रिया!

आप नेता ने गदगद भाव के साथ दिल्ली शराब नीति केस में कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है।

अनुराग ढ़ांडा द्वारा एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कनॉट प्लेस में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “कठिन संघर्ष और इंसाफ की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी ने प्राचीन हनुमान मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।” आप नेता की इस प्रतिक्रिया को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर गदगद हुआ आप कैडर!

पूरी आम आदमी पार्टी की कैडर अपने नेता अरविंद केजरीवाल के दिल्ली शराब नीति केस में बरी होने पर गदगद है। सीबीआई की विशेष अदालत ने जिस तरह सबूतों के अभाव का हवाला देकर और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोगों को बरी किया है। वो आप कैडर के लिए संतुष्टजनक है।

अरविंद केजरीवाल की इमानदारी की छवि ही उन्हें एक सामान्य अधिकारी से दिल्ली की सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाने में कारगर साबित हुई थी। ऐसे में उस छवि का यूं ही बरकरार रहना लाखों कार्यकर्ताओं के लिए संतोषजनक है। अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम आप नेता इस कोर्ट के फैसले को लेकर गदगद नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version