---Advertisement---

DU के गार्गी कॉलेज में बवाल के बाद मुखर हुए Anurag Dhanda! केन्द्र की सत्तारुढ़ दल के साथ छात्र संगठन पर भी बरसे

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ अपना पक्ष रखते हुए डीयू के गार्गी कॉलेज में हुई झड़प का जिक्र किया है। इस दौरान अनुराग ढ़ांडा ने केन्द्र की सत्तारुढ़ दल के साथ छात्र संगठन पर भी निशाना साधा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 18, 2026 6:21 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राजधानी दिल्ली में विपक्ष की भूमिका निभा रही आप से जुड़े नेता केन्द्र को निशाने पर लेते रहते हैं। इसमें प्रमुख नाम है पार्टी के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढ़ांडा का। अनुराग ढ़ांडा मुखरता के साथ अपना पक्ष रखते हुए जनहित से जुड़े मुद्दे उठाते हैं।

इसी क्रम में उन्होंने फिर एक बार केन्द्र की सत्तारुढ़ दल बीजेपी और छात्र संगठन एबीवीपी पर निशाना साधा है। आप नेता ने बेबाकी से अपना पक्ष रखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में चुनाव के दौरान बीते कल हुए विवाद का जिक्र किया है। इससे जुड़ा क्लिप साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

गार्गी कॉलेज में बवाल के बाद मुखर हुए Anurag Dhanda!

दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में छात्र परिषद चुनाव के दौरान बीते कल हुए बवाल को लेकर पारा हाई है।

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने इससे जुड़ा क्लिप साझा करते हुए केन्द्र की सत्तारुढ़ दल बीजेपी और छात्र संगठन एबीवीपी पर निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “दिल्ली पुलिस ने अपनी मौजूदगी में एबीवीपी के गुंडों को गार्गी कॉलेज में जबरदस्ती घुसा तो दिया, लेकिन छात्राओं ने जो हाय हाय के नारों से इनका स्वागत किया। वो पब्लिक में बीजेपी विचारधारा की आज की हालत बता रहा है। पब्लिक की नजर में ये बस गुंडे हैं जिनके मुंह कोई लगना नहीं चाहता।”

छात्र परिषद चुनाव के दौरा भिड़े एबीवीपी और वाम छात्र संगठन

डीयू की गार्गी कॉलेज में छात्र परिषद चुनाव के दौरान एबीवीपी और वामपंथी दल से जुड़े छात्र संगठन आमने-सामने हो गए। आरोप है कि छात्रसंघ अध्यक्ष आर्यन मान की उपस्थिति में एबीवीपी से जुड़े लोग जबरन कैंपस में घुसे। इस दौरान जमकर हो-हल्ला मचा।

नारेबाजी भी हुई जिसके बाद स्थिति प्रतिकूल होती नजर आई। दिल्ली पुलिस भी मामले को नियंत्रित करने में असफल नजर आई। इसी का जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम आप नेता दिल्ली पुलिस और केन्द्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। ये मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों का विषय बना हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahua Moitra

मई 8, 2026

Nishant Kumar

मई 8, 2026

Bengal Politics

मई 8, 2026

Sanjay Raut

मई 8, 2026

Vijay Thalapathy

मई 8, 2026

Nida Khan

मई 8, 2026