Anurag Dhanda: देश में आज लोगों को महंगाई का झटका लगा है। घरेलू सिलेंडर की कीमत में तो स्थिरता देखने को मिली, लेकिन कमर्शिल गैस की कीमत में तगड़ी वृद्धि हुई है। एएनआई की ओर से जारी खबर की मानें तो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपए का इजाफा हुआ है। इसे आम लोगों के लिए झटका माना जा रहा है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने कमर्शिल गैस की कीमत में इजाफे के बाद फ्रंटफुट से मोर्चा खोला है। अनुराग ढ़ांडा ने कहा है कि इससे बाजार में खाने पीने की सब चीजें महंगी हो जाएंगी।
कमर्शियल गैस की कीमत में तगड़े इजाफे के बाद बिफरे Anurag Dhanda
आप नेता ने मुखरता के साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफे का मुद्दा उठाया है।
सिर्फ चुनाव खत्म होने का था इंतजार
अब जनता पर मोदी का महंगाई वॉरसीधे 1000 रुपये क़ीमत बढ़ा दी है। बाज़ार में खाने पीने की सब चीज़ें महंगी हो जाएँगी। https://t.co/dxhfPeVx6Z
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) May 1, 2026
सरकार के खिलाफ फ्रंटफुट से मोर्चा खोलते हुए अनुराग ढ़ांडा ने इसे चुनाव से जोड़ा है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि आगे और भी चीजें महंगी हो सकती हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “सिर्फ चुनाव खत्म होने का था इंतजार, अब जनता पर मोदी का महंगाई वॉर। सीधे 1000 रुपये कीमत बढ़ा दी है। बाजार में खाने पीने की सब चीजें महंगी हो जाएंगी।” अनुराग ढ़ांडा की ये प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है।
दिल्ली से चेन्नई, मुंबई तक महंगे हुए गैस सिलेंडर
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु समेत देश के सभी हिस्सों में महंगी हो गई हैं। 993 रुपए की भारी-भरकम बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में आज से 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपए होगी। इसके साथ ही चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, भोपाल, जयपुर समेत तमाम शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इससे रेस्तरां में खाने-पीने की वस्तुएं महंगी हो जाएंगी। यही वजह है कि अनुराग ढ़ांडा ने फ्रंटफुट से मोर्चा खोलते हुए निशाना साधा है।
