---Advertisement---

‘वोट गलत डालने से जिंदगी नर्क..,’ जनकपुरी में नलों से निकला नाले का पानी तो बिफर उठे लोग, Anurag Dhanda ने भी साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ जनहित से जुड़े मुद्दे को आवाज दी है। अनुराग ढ़ांडा ने जनकपुरी इलाके में टैप से आ रहे नाले का पानी से जुड़ा मुद्दा उठाया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 30, 2026 6:16 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: हल्की बारिश की फुहारें क्या पड़ीं कि दिल्ली वासियों के समक्ष कई चुनौतियां पैदा हो गई हैं। खबरों की मानें तो जनकपुरी इलाके में लोगों के घरों में लगे टैप से सीवर का पानी आ रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट में इसका जिक्र है। नलों से गंदे नाले का पानी आने पर लोग बिफर उठे हैं। राजधानी में विपक्ष की भूमिका निभा रही आप के नेता अनुराग ढ़ांडा भी इस मसले को लेकर मुखर हैं। अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ इस प्रकरण को उठाते हुए जोरदार तंज कसा है। आप नेता ने व्यंगात्मक अंदाज में कहा है कि इससे सीख सकते हैं कैसे एक वोट गलत डालने से जिंदगी नर्क हो सकती है।

जनकपुरी में गंदे पानी से जुड़े मुद्दे पर Anurag Dhanda मुखर

खबरों की मानें तो जनकपुरी के कुछ इलाकों में लोगों के घरों में लगे टैप से सीवर का पानी आ रहा है। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर रोष है।

अनुराग ढ़ांडा ने भी विपक्ष की भूमिका निभाते हुए मुखरता से इस मुद्दे को उठाया है। आप नेता ने दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद के विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए तंज कसा है। अनुराग ढ़ांडा कुछ मीडियो रिपोर्ट को साझा कर लिखते हैं कि “खुद मंत्री आशीष सूद की विधानसभा में ये हालत है तो दिल्ली की बीजेपी सरकार कैसे चल रही है इसका अंदाजा लगा लीजिए। सीख सकते हैं कि कैसे एक वोट गलत डालने से जिंदगी नर्क हो सकती है।” आप नेता की ये व्यंगात्यमक प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है।

पेट के संक्रमण के साथ त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा!

जनकपुरी में लोगों के घरों में लगे टैप से निकल रहे नाले के पानी से पेट के संक्रमण के साथ त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। गंदा पानी पीने से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक प्रभावित हो सकते हैं। उनके पेट में तमाम तरह के संक्रमण हो सकते हैं। वहीं गंदे पानी से नहाने वाले लोगों को त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा है। यही वजह है कि स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच रोष है। जनकपुरी के लोग टैप से नाले का पानी आने पर शासन की भर्त्सना कर रहे हैं। इसी क्रम में अनुराग ढ़ांडा ने भी जनहित से जुड़े इस मुद्दे को आवाज देते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026