---Advertisement---

Anurag Dhanda का यमुना नदी प्रदूषण पर जोरदार तंज! राजधानी की सरकार को कटघरे में खड़ा कर दागे गंभीर सवाल

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ दिल्ली सरकार को निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा ने यमुना नदी प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए स्थानीय सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 16, 2026 5:39 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राजधानी के कालिंदी कुंज इलाके से होकर बहने वाली यमुना नदी में सफेद झाग की चादर नजर आई है। यमुना नदी में नजर आया ये झाग प्रदूषण का सूचकांक है जिसको लेकर स्थानीय सरकार घिरती नजर आ रही है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने इस क्रम में दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा कर निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा ने पूर्व और वर्तमान की तस्वीरें साझा कर सीधे तौर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर प्रहार बोला है। यमुना नदी प्रदूषण पर आप नेता के जोरदार तंज की खूब चर्चा भी हो रही है।

यमुना नदी प्रदूषण पर Anurag Dhanda का जोरदार तंज!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ यमुना नदी प्रदूषण पर जोरदार तंज कसते हुए दिल्ली सरकार को निशाने पर लिया है।

अनुराग ढ़ांडा ने पूर्व और वर्तमान के हालात पर चर्चा करते हुए निशाना साधा है। आप नेता लिखते हैं कि “झूठ बोलने में मोदी को टक्कर दे रही हैं रेखा गुप्ता जी। देख लो यमुना जी की हकीकत और रेखा गुप्ता के जुमले।” इस कैप्शन के साथ एक शॉर्ट क्लिप भी संलग्न है। क्लिप में सीएम रेखा गुप्ता 16, अक्टूबर 2025 को यमुना नदी स्वच्छ होने का दावा कर रही हैं। वहीं 16 मार्च 2026 की स्थिति दावे से बिल्कुल उलट है और यमुना नदी में सफेद झाग साफ तौर पर नजर आ रही है। इसी का जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने सरकार पर निशाना साधा है।

‘झाग का दरिया’ बनी सरकार के गले की फांस!

दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना नदी के उपरी सतह पर सफेद झाग का दरिया नजर आ रहा है। ये झाग दिल्ली सरकार के लिए गले की फांस बन गई है। तमाम सोशल मीडिया एक्टिविस्ट यमुना नदी प्रदूषण का जिक्र कर सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। इतना ही नहीं, राजधानी में विपक्ष की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी भी सरकार के वादों का याद दिलाते हुए निशाना साध रही है। इसी क्रम में अनुराग ढ़ांडा ने भी दिल्ली सरकार पर जोरदार तंज कसते हुए जिम्मेदारों को कटघरे में खड़ा किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026