---Advertisement---

Anurag Dhanda: जनकपुरी सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आप नेता का तल्ख रुख! सरकार को कटघरे में खड़ा कर उठाए सवाल

आप नेता Anurag Dhanda ने दिल्ली के जनकपुरी इलाके में हुए सड़क हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में जान गवाने वाले युवक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 6, 2026 1:19 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राजधानी के जनकपुरी इलाके में हुई मार्ग दुर्घटना में एक परिवार का चिराग बुझ गया। ये घटना उस इलाके में हुई जहां दिल्ली जल बोर्ड का काम चल रहा था। सड़क पर गहरा गड्ढा खुदने की वजह से एक बाइक चालक उसकी चपेट में आ गया। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जनकपुरी सड़क हादसे को लेकर आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने दुख जताया है। अनुराग ढ़ांडा ने तल्ख प्रतिक्रिया के साथ इस हादसे के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। आप नेता ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर सीधे मुख्यमंत्री पर सवाल उठाए हैं।

जनकपुरी सड़क हादसे को लेकर Anurag Dhanda का तल्ख रुख!

राजधानी के जनकपुरी इलाके में बीते दिन हुए सड़क हादसे को लेकर अनुराग ढ़ांडा का तल्ख रुख सामने आया है।

आप नेता ने पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज का एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में 4 विचलित करने वाली तस्वीरें हैं। तस्वीरों में एक शख्स अपनी बाइक के साथ गड्ढे में गिरा नजर आ रहा है। इस हादसे में चपेट में आने से बाइक सवार शख्स की मौत हो गई है। इसको लेकर अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “एक युवा तड़प तड़प कर मर गया और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चैन की नींद सोती रही।” ये ऐसा तंज है जो पूरी सिस्टम को कटघरे में खड़ा करता है।

हादसे की चपेट में आने से युवक की मौत!

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में हुए सड़क हादसे की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सड़क पर ये गड्ढा दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोंदा गया था। आरोप है कि गड्ढे के आस-पास कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगे थे। रात के अंधेरे में बाइक सवार युवक गड्ढे में जा गिरी जिसके बाद सुबह 7 बजे पुलिस को उसका शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देकते हुए अनुराग ढ़ांडा समेत अन्य तमाम आप नेता सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 27, 2026

Jaipur Viral Video

मार्च 27, 2026

मार्च 27, 2026

BSEB 10th Result 2026 Date

मार्च 27, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 27, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 27, 2026