---Advertisement---

बदल गया पूर्व सीएम Arvind Kejriwal का पता, सिविल लाइंस को छोड़ दिल्ली के इस इलाके में हुए शिफ्ट; देखें खास तस्वीरें

Arvind Kejriwal: सितंबर का महीना राजधानी दिल्ली के राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से बेहद अहम रहा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सुप्रीम कोर्ट ने ज़मानत दी और वो महीनों बाद जेल से बाहर आने में सफल रहे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 4, 2024 3:39 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: सितंबर का महीना राजधानी दिल्ली के राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से बेहद अहम रहा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सुप्रीम कोर्ट ने ज़मानत दी और वो महीनों बाद जेल से बाहर आने में सफल रहे। हालाकि इसके ठीक बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया जिसको लेकर खूब सियासी घमासान मचा।

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद कुमारी आतिशि (Atishi Marlena) को दिल्ली विधायक दल का नेता चुना गया। वर्तमान में वो दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन कर रही हैं। हालाकि दिल्ली में हुई इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद आज पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तरी दिल्ली (Delhi) के सिविल लाइंस में 6 फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित सीएम हाउस को खाली कर दिया है। अरविंद केजरीवाल अब लुटियंस दिल्ली (Lutyens Delhi) के बंगला नंबर-5 (5, फिरोजशाह रोड) (5, Ferozshah Road) में शिफ्ट हुए हैं।

लुटियंस दिल्ली के बंगला नंबर-5 में शिफ्ट हुए Arvind Kejriwal

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ही अरविंद केजरीवाल द्वारा सीएम हाउस खाली करने की बात कही जा रही थी। ऐसे में उन्होंने आज अंतत: उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस में 6 फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित सीएम हाउस को खाली कर दिया है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अब लुटियंस दिल्ली के बंगला नंबर-5 में शिफ्ट हो गए हैं। उनके साथ उनके माता-पिता और उनकी पत्नी को भी घर से बाहर जाते देखा गया। अरविंद केजरीवाल द्वारा बंगला खाली करने से जुड़ी तस्वीर AAP के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी की गई है।

AAP के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “त्याग की मिसाल- केजरीवाल आज पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास खाली कर दिया। अब जनता केजरीवाल जी की ईमानदारी पर मोहर लगाकर वापस उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगी।”

राज्यसभा MP Ashok Mittal को आवंटित हुआ था बंगला नंबर-5

अरविंद केजरीवाल लुटियंस दिल्ली के 5-फिरोजशाह रोड पर स्थित जिस बंगला नंबर-5 में शिफ्ट हुए हैं वो आवास आधिकारिक रूप से AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल (Ashok Mittal) को आवंटित हुआ था। हालाकि अब AAP सांसद के इस बंगले में अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी, माता-पिता और बच्चों के साथ रहेंगे। बता दें कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) वर्ष 2015 से सिविल लाइंस के फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सीएम हाउस में रह रहे थे। हालाकि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें ये आवास खाली कर लुटियंस दिल्ली के बंगला नंबर-5 में शिफ्ट होना पड़ा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026