---Advertisement---

Arvind Kejriwal को चौथा समन, क्या ED के समक्ष पेश होंगे CM? जानें पूरा प्रकरण

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खबर है कि प्रवतर्न निदेशालय (ED) ने CM Kejriwal को शराब घोटाला में चौथा समन जारी कर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 13, 2024 12:06 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खबर है कि प्रवतर्न निदेशालय (ED) ने CM Kejriwal को शराब घोटाला में चौथा समन जारी कर दिया है। ED द्वारा जारी किए गए समन के तहत अरविंद केजरीवाल को 18 जनवरी के दिन संस्था के समक्ष प्रस्तुत होने की बात कही गई है। ऐसे में इस बात को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं कि क्या CM केजरीवाल 18 जनवरी को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होंगे। बता दें कि इससे पूर्व भी Liquor Scam मामले में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को ईडी द्वारा 3 बार समन भेजा जा चुका है जिस पर उन्होंने पेश होने से अपनी असहमति जताई थी।

ED ने जारी किया चौथा समन

ED ने दिल्ली शराब घोटाला (Liquor Scam) मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम चौथा समन जारी किया है। ईडी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 18 जनवरी को केजरीवाल को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है।

ED द्वारा जारी किए गए समन को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) का दावा है कि ईडी सीएम केजरीवाल को पूछताछ के बहाने गिरफ्तार करने की साजिश रच रही है। बता दें कि इससे पूर्व भी ईडी की ओर से केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के नाम समन जारी किए जा चुके हैं जिसमें वो पेश नहीं हुए हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि 18 जनवरी को भी केजरीवाल के पेश होने की उम्मीद कम ही है।

ये है पूरा प्रकरण

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली शराब घोटाला को लेकर आप नेताओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे में ये प्रश्न भी उठता है कि आखिर ये शराब घोटाला है क्या और इसके तहत नेताओं पर क्या आरोप लगे हैं। दरअसल दिल्ली सरकार की शराब नीति के तहत आरोप है कि इस मामले में शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए सरकार की 2021-22 की उत्पाद शुल्क नीति ने गुटबंदी की अनुमति दी और कुछ डीलरों का पक्ष लिया। इसके साथ ही आप (AAP) पर कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप भी हैं। हालाकि आप की ओर से इस पूरे प्रकरण का लगातार खंडन किया जाता रहा है।

CM केजरीवाल भी इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक साजिश बताकर ईडी के समक्ष पेश होने से इंकार करते रहे हैं। बता दें कि आप नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया इन्हीं आरोपों के चलते कारागार में बंद हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026

Anurag Dhanda

मई 30, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

Anurag Dhanda

मई 29, 2026

Rain Alert 29 May 2026

मई 28, 2026

कल का मौसम 28 May 2026

मई 27, 2026