---Advertisement---

पुष्पा स्टाइल में CM Arvind Kejriwal की BJP को चुनौती, कहा- ‘मुझे झुका दे, ऐसा कोई अभी तक पैदा नहीं हुआ’

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा के सत्र में दूसरे दिन भी हंगामा देखने को मिला। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने BJP पर जमकर निशाना साधा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 19, 2023 10:31 पूर्वाह्न

CM Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा है। CM केजरीवाल ने दिल्ली सर्विस बिल (Delhi Service Bill) को गैरकानूनी और केंद्र की तानाशाही बताया है।

दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र सरकार

दरअसल, इन दिनों दिल्ली विधानसभा का विषेश (Delhi Assembly Session) सत्र चल रहा है। शुक्रवार (18 अगस्त) को सत्र के तीसरे दिन सदन में खूब हंगामा देखने को मिला। इस दौरान CM अरविंद केजरीवाल ने भी सदन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। लेकिन, AAP सरकार दिल्लीवासियों को उनका हक दिलाकर ही मानेगी।

‘मुझे झुका दे, ऐसा कोई अभी तक पैदा नहीं हुआ’

अपने संबोधन के दौरान CM केजरीवाल ने BJP को पुष्पा स्टाइल में चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि हम न ही झुके थे और न ही झुकेंगे। दुनिया में ऐसा कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, जो अरविंद केजरीवाल को झुके दे।

‘वापस दिलाकर रहूंगा दिल्लीवासियों के अधिकार’

उन्होंने कहा कि ये सब सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है। केंद्र ने कानून बनाकर दिल्ली के अधिकार छीन लिए। लेकिन, मैं दिल्ली की जनता को यह भरोसा दिलाता हूं, की आपके अधिकार आपको वापस दिलाकर रहूंगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब लंबी चलेगी, इसलिए आपको हमारा साथ देना होगा। हम अब रुकने वाले नहीं हैं।

अब दिल्ली के विकास की होती है चर्चा

CM केजरीवाल ने दिल्ली में हो रहे विकास पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली को लेकर घोटाले की चर्चा होती थी। लेकिन, अब लोग दिल्ली के विकास की चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन काम किए हैं। लोग विदेश ने दिल्ली मॉडल देखने यहां आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास की रफ्तार में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। दिल्ली सरकार जनता के साथ के है और हमारा आपको पूरा सहयोग है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026