---Advertisement---

CM Arvind Kejriwal का खास अंदाज! दिल्ली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पत्नी संग टेका माथा; देखें तस्वीर

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद CM Arvind Kejriwal जेल से बाहर आ गए हैं

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 14, 2024 3:02 अपराह्न

CM Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद CM Arvind Kejriwal जेल से बाहर आ गए हैं और उन्होंने अपने खास अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है। अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद आज पहले दिन राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ माथा टेका है और सभी की भलाई हेतु आशीर्वाद भी मांगा है।

मंदिर पहुंचकर किया दर्शन पूजन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पहुंचकर भगवान बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंन समस्त जनमानस की भलाई के लिए भी प्रार्थना की और शांति के साथ मंदिर के अंदर बैठकर काफी देर तक पूजन किया। सीएम केजरीवाल के साथ पूजा-पाठ के दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी नजर आईं और उन्होंने भी हनुमान जी के मंदिर में माथा टेकते हुए आशीर्वाद लिया। पूजन-पाठ के इस पूरे प्रक्रिया में पूर्व उप मुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया, आप सांसद संजय सिंह व अन्य कई लोग सीएम केजरीवाल के साथ नजर आए।

जारी की खास तस्वीर

अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। सीएम केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता द्वारा की गई पूजा-पाठ से जुड़ी खास तस्वीर आम आदमी पार्टी (AAP) के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी की गई है। AAP की ओर से जारी की गई तस्वीर में सीएम केजरीवाल व अन्य लोग दरबार में माथा टेकते, प्रसाद लेते व फूल-माला अर्पित करते देखे जा सकते हैं।

देर सुबह किया था ऐलान

सीएम केजरीवाल ने आज देर सुबह ही अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से ऐलान किया था कि जेल से निकलने के बाद वे पहले दोपहर तक हनुमान मंदिर जाएंगे और पूजा-पाठ कर आशीर्वाद लेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं का दावा है कि भगवान का आशीर्वाद लेकर सीएम केजरीवाल सकारात्मकता से भर उठेंगे और दिल्ली की जनता के सेवा में फिर से मौजूद रहेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026