CM Rekha Gupta: अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया

CM Rekha Gupta:मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के जीपी ब्लॉक और बेरीवाला बाग ब्लॉक में वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया।

CM Rekha Gupta

डॉ. अंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान हर नागरिक को मूलभूत सुविधाओं का अधिकार सुनिश्चित करता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान हर नागरिक को मूलभूत सुविधाओं का अधिकार सुनिश्चित करता है, और यह पहल उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वार्ड संख्या 55, 56 और 57 में 7 स्थानों पर वॉटर एटीएम स्थापित किए गए हैं, जिससे प्रत्येक परिवार तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाएगा।

वॉटर एटीएम प्रति घंटे 2000 लीटर शुद्ध पानी उपलब्ध कराएगा

प्रत्येक वॉटर एटीएम प्रति घंटे 2000 लीटर शुद्ध पानी उपलब्ध कराएगा, 5-स्टेज आरओ तकनीक से 3000 TDS तक शुद्धिकरण करेगा, 24×7 निगरानी सुनिश्चित करेगा, और वॉटर एटीएम कार्ड के माध्यम से प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 20 लीटर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

Exit mobile version