---Advertisement---

Delhi Air Pollution: डबल अटैक! प्रदूषण के साथ ठंड भी फैला रही है अपने पैर, केंद्र और दिल्ली ने उठाए बड़े कदम; क्या अब लोगों को मिलेगी जहरीली हवा से निजात?

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में लगातार खराब होती हवा की स्थिति पर केंद्र और दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ऐसे में अब दिल्लीवासियों को साफ हवा मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 4, 2025 11:05 पूर्वाह्न

Delhi Air Pollution
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Air Pollution: पिछले 20 से दिल्ली की आबोहवा काफी जहरीली बनी हुई है। ऐसे में दिल्लीवासियों को सांस लेने में काफी तकलीक हो रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि राजधानी की लगातार बिगड़ती हवा की वजह से काफी लोग कुछ टाइम के लिए दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य की तरफ जा रहे हैं। दिल्ली एयर प्रदूषण को लेकर कई विपक्षी दल भी केंद्र और दिल्ली सरकार पर निशाना साध चुके हैं। ऐसे में अब केंद्र सरकार और दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।

Delhi Air Pollution को लेकर रेखा गुप्ता सरकार ने उठाया बड़ा कदम

‘Hindustan Times’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र और दिल्ली सरकार ने दिल्ली एयर प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए बुधवार को एक राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग पैनल की घोषणा की। साथ ही 2000 से ज़्यादा इंडस्ट्रियल यूनिट्स को साल के आखिर तक रियल टाइम एमिशन ट्रैकर्स और कंट्रोल सिस्टम लगाने का आदेश दिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि सीएम रेखा गुप्ता ने एक्सपर्ट कमिटी को शहर से प्रदूषण को कम करने के लिए बड़े कदम उठाने के लिए फुल पावर दी है। इस विशेष समिति में आईआईटी और कई पर्यावरण एक्सपर्ट्स को शामिल किया गया है।

दिल्ली एयर प्रदूषण पर क्या बोले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

वहीं, राजधानी में प्रदूषण की वजह से लगातार खराब होती स्थिति पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, “हालांकि इस साल पिछले साल के मुकाबले एयर क्वालिटी के खराब दिन कम रहे हैं, लेकिन एयर पॉल्यूशन दिल्ली और पूरे इलाके के लिए चिंता का विषय है। इसलिए 8 अगस्त से अब तक हुई छह मीटिंग में, हमने सोर्स पर एमिशन को कंट्रोल करने के कई उपायों पर विचार किया है और निर्देश दिए हैं।” “हमने, CAQM के साथ मिलकर, दिल्ली सरकार और दूसरी NCR सरकारों से अगले साल के लिए एक सालाना प्लान तैयार करने को कहा है। हमने एमिशन मॉनिटरिंग डिवाइस लगाने, धूल कम रखने के लिए सड़कें बनाने और सबसे ज़रूरी, 61 ट्रैफिक हॉट स्पॉट पर ट्रैफिक जाम को ठीक करने के मुद्दे पर चर्चा की है।”

अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है हवा की गुणवत्ता

उधर, सीपीसीबी यानी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 299 दर्ज किया गया। वहीं, 24 घंटों के दौरान दिल्ली का औसत एक्यूआई 324 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में अभी भी शहर की हवा काफी खराब श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली का आनंद विहार इलाका शहर का सबसे प्रदूषित एरिया रहा, जहां पर एक्यूआई 316 रहा और कोहरे की गहरी चादर देखने को मिली। बता दें कि 200 से 300 के बीच का एक्यूआई खराब कैटेगरी में आता है। ऐसे में अभी भी लोगों को कुछ सावधानियों का पालन करना चाहिए। आईएमडी यानी भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 72 घंटों के दौरान राजधानी में तेज हवा चलने की संभावना है, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार आने का अनुमान है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026