---Advertisement---

Delhi Assembly Election: CM Mann के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब! युवा, महिला व बुजुर्ग मतदाताओं में नजर आया गजब उत्साह

Delhi Assembly Election: दिल्ली में चुनावी प्रचार के लिए अब चंद दिनों का वक्त की बचा है। मतदान से पहले सप्ताह दिन के इस अंतराल में सभी राजनीतिक दल अपनी ऊर्जा झोंकते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 28, 2025 4:40 अपराह्न

Delhi Assembly Election
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Assembly Election: दिल्ली में चुनावी प्रचार के लिए अब चंद दिनों का वक्त की बचा है। मतदान से पहले सप्ताह दिन के इस अंतराल में सभी राजनीतिक दल अपनी ऊर्जा झोंकते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी आज AAP उम्मीदवार के समर्थन में विश्वास नगर में रोड शो किया है। दिल्ली एसेंबली इलेक्शन में ‘आप’ संभावनाओं को बेहतर करने की दिशा में सीएम मान लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में जब वे विश्वास नगर पहुंचे, तो पुरुष-महिला, युवा व बुजुर्ग मतदाताओं में गजब उत्साह नजर आया। गौरतलब है कि AAP राजधानी की सत्ता में दशकों से काबिज है। यही वजह है कि Delhi Assembly Election 2025 में भी पार्टी की दावेदारी बेहद मजबूत नजर आ रही है।

Delhi Assembly Election मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो में जनसैलाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली एसेंबली इलेक्शन के लिए जारी प्रचार-प्रसार के बीच AAP उम्मीदवारों के लिए जमकर समर्थन जुटा रहे हैं। राजधानी में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा रोड शो में उमड़ने वाले जनसैलाब से लगाया जा सकता है। इसी कड़ी में आज विश्वास नगर विधानसभा में भी मतदाताओं के बीच गजब उत्साह नजर आया। CM Bhagwant Mann ने आज विश्वास नगर में रोड शो कर AAP उम्मीदवार दीपक सिंघल के लिए समर्थन जुटाया है।

सीएम मान ने Delhi Assembly Election के जारी प्रचार के बीच कहा कि “आज विश्वास नगर में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में वॉलंटियरों के साथ रोड शो निकाला। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का जोश और जूनून देखकर बेहद खुशी हुई। दिल्ली के लोगों का उत्साह और जोश यह बता रहा है कि वे काम की राजनीति के नायक अरविंद केजरीवाल जी को फिर मुख्यमंत्री बनाएंगे। बहुत सारा प्यार और सम्मान देने के लिए सभी का दिल से धन्यवाद। इंकलाब जिंदाबाद।”

दिलचस्प हो रहा दिल्ली एसेंबली इलेक्शन का समीकरण

राजधानी में सियासी समीकरण हर बीतते दिन के साथ दिलचस्प होता नजर आ रहा है। आरोप-प्रत्यारोप के दौर में सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी संभावनाओं को बेहतर करने के लिए ऊर्जा झोंक दी है। यही वजह है कि AAP उन सीटों पर भी मजबूती से लगी है, जहां उसे 2015 और 2020 में हार मिली थी। विश्वास नगर सीट उनमें से एक है। पार्टी इस सीट के साथ Delhi Assembly Election में जीत दर्ज कर उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ना चाहती है। इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल, सीएम मान, सीएम आतिशी, राघव चड्ढा, संजय सिंह समेत अन्य तमाम नेता लगातार प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026