---Advertisement---

CM Kejriwal ने उत्तम नगर में किया नए स्कूल का उद्घाटन, बोले- ‘टिन वाले स्कूलों को भी शानदार बना रही AAP’

CM Kejriwal: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने आज उत्तम नगर में नए स्कूल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए और BJP पर भी निशाना साधा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 13, 2023 3:17 अपराह्न

CM Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उत्तम नगर में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। यहां पर 37 साल पुराने टिन से बने स्कूल को नया रूप दिया गया है। स्थानीय लोग बताते हैं कि इसे पहले टिन वाले स्कूल के नाम से जाना जाता था।

स्कूल में 1600 छात्राएं छठीं से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ रही हैं। ढाई साल में बनकर तैयार हुए 104 कक्षाओं वाले इस स्कूल में कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। स्कूल में लिफ्ट से लेकर ऑडिटोरियम की भी सुविधा है, जहां 250 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: China vs India: फिर घटिया हरकत पर उतरा ड्रैगन, भारतीय पत्रकारों का नहीं बढ़ाया वीजा, सभी से देश छोड़ने को कहा

‘टिन वाले स्कूलों को शानदार बना रही AAP’

स्कूल के उद्घाटन के दौरान CM Kejriwal ने कहा कि ढाई साल में बनकर तैयार हुई ये शानदार बिल्डिंग बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों को मात दे रही है। उन्होंने कहा कि 37 साल पहले ये स्कूल बना था, जो टिन की छत के नीचे चल रहा था। इस बीच कांग्रेस और भाजपा की सरकारें कई बार सत्ता में आईं, लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लेकिन, AAP शिक्षा को लेकर काफी गंभीर है। हम शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे विकास को रुकने नहीं देंगे। AAP सरकार दिल्ली के हर टिन शेड वाले स्कूल को शानदार बनाएगी। जिसमें पढ़कर बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

MCD के स्कूलों को भी करेंगे ठीक

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जनता ने हमें दिल्ली नगर निगम की जिम्मेदारी भी सौंपी है। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि दिल्ली नगर निगम के स्कूलों की स्थिति भी सुधारी जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में MCD के 1800 से ज्यादा स्कूल हैं। जिसमें बच्चे 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई करते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार स्कूलों का माहौल और बेहतर करने पर काम कर ही है। इसी के तहत जल्द MCD के स्कूलों को ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम बच्चों के करियर पर ध्यान देना है। इसलिए उन्हें वर्ल्ड क्लास सुविधाएं दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

PM Modi

मई 13, 2026

कल का मौसम 13 May 2026

मई 12, 2026

Rain Alert 13 May 2026

मई 12, 2026

कल का मौसम 12 May 2026

मई 11, 2026