---Advertisement---

Delhi News: झारखंड के CM हेमंत सोरेन से मिले मुख्यमंत्री मान और केजरीवाल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मिला JJM का समर्थन

Delhi News: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आज दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान CM मान भी उनके साथ मौजूद रहे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 2, 2023 3:43 अपराह्न | Updated: जून 3, 2023 10:47 पूर्वाह्न

CM Kejriwal hemant soren
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ बिगुल फूंक रहा है। अब तक कई राज्यों का दौरा कर इस अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांग चुके हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार (2 जून) को केजरीवाल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मिलने रांची पहुंचे। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके साथ मौजूद रहे।

इनके अलावा, मौके पर झारखंड से राज्यसभा सदस्य महुआ मांझी, दिल्ली से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह एवं राघव चड्डा, दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना एवं दिल्ली विधानसभा के सदस्य विनय मिश्रा भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: क्या दिल्ली-नोएडा में चलेंगी Sky Bus ? केंद्रीय परिवहन मंत्री Nitin Gadkari ने दिया इसका जवाब

AAP को मिला JJM का समर्थन

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए CM केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार के तानाशाही अध्यादेश के खिलाफ अब झारखंड भी उनके साथ है। उन्‍होंने दिल्ली की सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश पर कहा, आज हेमंत सोरेन से लंबी चर्चा हुई। उन्होंने हमें संसद के अंदर और संसद के बाहर पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है। मैं सभी पार्टियों से अनुरोध करता हूं कि जब संसद में ये अध्यादेश आए तब इसका विरोध करें।

लोकतंत्र पर प्रहार है केंद्र का अध्‍यादेश

वहीं, झारखंड के CM सोरेन ने कहा, केंद्र सरकार का अध्‍यादेश लोकतंत्र व संविधान पर प्रहार है। केंद्र सरकार संघीय ढांचे की बात करती है, लेकिन काम उल्‍टा करती है। केंद्र सरकार की जो सहयोगी सरकार नहीं है, उन सभी की वर्तमान में एक सी स्थिति है। दिल्‍ली में इन दिनों जो कुछ भी हो रहा है, वह वहां की गैर भाजपा शासित सरकार पर नहीं, बल्कि वहां की जनता, देश की जनता पर प्रहार है। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल अपनी इस मुहिम पर सफल हों।”

ये भी पढ़ें: अडानी पर पूछा सवाल इसलिए गई सांसदी, अमेरिका में बोले Rahul Gandhi, PM मोदी पर भी साधा निशाना

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026