---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway से जुड़ेगा NH 9! क्या पंजाब से आने वाले यात्रियों और पर्यटकों के लिए साबित होगा वरदान? जानें रिपोर्ट

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को NH 9 के साथ जोड़ा जाएगा। क्या पंजाब से आने वाले यात्रियों और पर्यटकों के लिए यह वरदान साबित होगा?

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 13, 2025 3:59 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: अगर आप पंजाब के रहने वाले हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 3 राज्यों को जोड़ने वाले दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में एक खास अपडेट सामने आई है। कई हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को NH 9 से कनेक्ट करने की योजना बना रही है। इस संबंध में बताया गया है कि फिलहाल NHAI के आला अधिकारी इसकी फिजिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Delhi Dehradun Expressway से पंजाब के पर्यटकों को हो सकता है फायदा

कई खबरों में बताया जा रहा है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को NH 9 के साथ जोड़ने की चर्चा जोरो से चल रही है। अगर यह परियोजना जमीन पर उतरती है, तो इससे पंजाब को काफी फायदा होने की संभावना है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि NH 9 एक पूर्व-पश्चिम राष्ट्रीय राजमार्ग है। NH 9 पंजाब के फाजिल्का से शुरू होकर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट में गोरी गंगा पुल पर समाप्त होता है। यह राजमार्ग वर्तमान में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसे दिल्ली तक विस्तार दिया जा सकता है। ऐसे में NH 9 से आने वाले लोग काफी सरलता के साथ दिल्ली में आ सकेंगे।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से पंजाब के व्यापार में होगी वृद्धि?

बीते काफी समय से चर्चा है कि Delhi Dehradun Expressway को NH 9 के साथ कनेक्ट किया जाए। ऐसे में यह एक्सप्रेसवे पंजाब से आने वाले यात्रियों और पर्यटकों के लिए एक नया रास्ता खोल देगा। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के जरिए पंजाब में आर्थिक विकास के नए अवसर और व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। पंजाब के लुधियाना शहर में और तेजी के साथ औद्योगिक विकास देखने को मिल सकता है। इसके अलावा पंजाब के मलोट और अमृतसर के लोग भी इस एक्सप्रेसवे के जरिए देहरादून तक का सफर आसानी के साथ पूरा कर सकेंगे। हालांकि, अभी तक NHAI की ओर से इस बाबत कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026