---Advertisement---

24 घंटे मेट्रो सेवा, यमुना रिवर फ्रंट का विकास, लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर! जानें BJP Sankalp Patra-3 में और क्या है खास?

Delhi Election 2025: दिल्ली का चुनावी पिच तैयार है और राजनेता वादों की झड़ी लगाकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में BJP ने संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी कर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 25, 2025 5:44 अपराह्न

Delhi Election 2025
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Election 2025: दिल्ली का चुनावी पिच तैयार है और राजनेता वादों की झड़ी लगाकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में BJP ने संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी कर दिया है। BJP Sankalp Patra-3 में 24 घंटे मेट्रो सेवा, यमुना रिवर फ्रंट का विकास, लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर जैसे वादों का जिक्र है। दिल्ली इलेक्शन 2025 में अपनी संभावनाओं को बेहतर करने के लिए पार्टी खास रणनीति पर काम कर रही है। BJP संकल्प पत्र में मैनुअल स्कैवेंजिंग को समाप्त करने और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों व वकीलों को 10 लाख का जीवन बीमा देने का वादा भी किया गया है। बीजेपी की कोशिश है कि Delhi Election 2025 में जीत दर्ज कर सत्ता की कुर्सी हासिल की जाए।

Delhi Election 2025 BJP Sankalp Patra-3 में क्या है खास?

बीजेपी ने दिल्ली इलेक्शन 2025 के लिए संकल्प पत्र-3 जारी कर दिया है। पार्टी की ओर से दिल्लीवासियों से कई वादे किए गए हैं। वकील, मीडियाकर्मी, युवा, महिला, पुरुष, बुजुर्ग आदि सभी को आकर्षित करने के लिए BJP की रणनीति नजर आ रही है। Delhi Election 2025 के लिए जारी संकल्प पत्र में मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों व वकीलों को 10 लाख का जीवन बीमा व 10 लाख तक का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा देने का वादा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री निर्माण सम्मान योजना के तहत श्रमिकों को टूलकिट के लिए 10000 रुपए, पंजीकृत श्रमिकों को 3 लाख तक का कर्ज और 5 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा दिए जाने का वादा है। वहीं राजधानी में मैनुअल स्कैवेंजिंग समाप्त करने और श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का वादा भी है। BJP Sankalp Patra-3 में दिल्ली में 24 घंटे मेट्रो संचातन का भी वादा है।

लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी BJP?

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BJP Sankalp Patra Part-3 जारी करते हुए युवाओं से बड़ा वादा किया है। संकल्प पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि BJP को Delhi Election 2025 में जीत मिली तो, युवाओं को 50000 सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। वहीं 20 लाख युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। छात्रों को मेट्रो में यात्रा के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड में 4000 प्रति साल क्रेडिट करने का वादा है। यमुना कोष के माध्यम से साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर यमुना रिवर फ्रंट का विकास करने की बात कही गई है। इसके अलावा गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन करने और उन्हें 10 लाख तक का जीवन बीमा, 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा और उनके बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देने का वादा है। देखना दिलचस्प होगा कि BJP अपने संकल्प पत्र के माध्यम से मतदाताओं को कितना रिझा पाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026