---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली में बनेगा पहला पशु चिकित्सा कॉलेज, पशु कल्याण बोर्ड का भी होगा गठन

Delhi first veterinary college: दिल्ली में पशुओं की बेहतरी के लिए सरकार ने पशु कल्याण बोर्ड का गठन करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही दिल्ली में पहला पशु चिकित्सा कॉलेज भी खोला जाएगा।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 27, 2023 12:21 अपराह्न

Delhi
Follow Us
---Advertisement---

Delhi First Veterinary College: दिल्ली में पशुओं की बेहतरी के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार जल्द ही पशु कल्याण बोर्ड का गठन करेगी, जबकि दिल्ली में पहला पशु चिकित्सा कॉलेज भी खोला जाएगा। दिल्ली सचिवालय में बुधवार को विकास मंत्री गोपाल राय ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में पशुओं की बेहतरी और उनके प्रति बढ़ रही क्रूरता पर चर्चा की गई।

बैठक में फैसला लिया गया कि पशुओं की बेहतरी के लिए दिल्ली पशु कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके लिए 19 वर्गों में विभाजित कुल 27 सदस्य पशु कल्याण बोर्ड में शामिल किए जाएंगे। यह बोर्ड पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता की रोकथाम, देखरेख आदि के लिए  कार्य करेगी।

तकनीकी और वित्तीय मदद दोनों देगी सरकार

इसके साथ ही दिल्ली के प्रत्येक जिले में पशु कल्याण कार्यों में शामिल संगठनों को भी सरकार स्पोर्ट करेगी। इसके लिए ऐसे संगठनों को बोर्ड द्वारा वित्तीय और तकनीकी मद्द दी जाएगी। मंत्री गोपाल राय ने बताया कि यह बोर्ड पशु कल्याण से संबंधित कानूनों का दिल्ली में सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने और इस कार्य से जुड़ी संस्थाओं की मदद करने का कार्य करेगा।

दिल्ली में बनेगा पशु चिकित्सा कॉलेज 

बैठक में दिल्ली के पहले पशु चिकित्सा कॉलेज को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्री गोपाल राय ने अधिकारियों को पशु चिकित्सा कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सतबरी में 56 एकड़ में इस कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। यह कॉलेज आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस होगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के जानवरों के बेहतर उपचार के लिए शहर के पहले सरकारी पशु चिकित्सा कॉलेज के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। इसके निर्माण कार्य के पूरे होते ही दिल्ली में भी अपना पहला सरकारी पशु चिकित्सा कॉलेज होगा।

ये भी पढ़ें: Reliance Capital: क्या अब बिक जाएगी अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल ? इस कंपनी ने लगाई 9650 करोड़ की सबसे ऊंची बोली

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

PM Modi

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 11 August 2026

अगस्त 10, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 10, 2026

NALSAR

अगस्त 10, 2026

कल का मौसम 10 August 2026

अगस्त 9, 2026