---Advertisement---

Delhi Liquor Scam: क्या मनीष सिसोदिया को मिल जाएगी जमानत ? सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया लंबे समय से तिहाड़ जेल में बंद हैं। कल उनकी जमानत पर दिल्ली HC में फैसला होना है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 4, 2023 4:40 अपराह्न

Delhi Liquor Scam
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले मामले में लंबे समय से जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को जमानत मिलेगी या नहीं, इस पर कल फैसला हो जाएगा। अपनी पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए कोर्ट में दायर की गई अंतरिम जमानत याचिका पर कोर्ट ने गौर करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब सोमवार, 5 जून को कोर्ट जमानत पर अपना फैसला सुनाएगी।

सिसोदिया ने मांगी 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत

APP नेता मनीष सिसोदिया ने अपनी पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए कोर्ट से 6 हफ्तों की जमानत दायर की है। सिसोदिया की पत्नी की तबीयत बिगड़ने के बाद से उन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कोर्ट ने अस्पताल प्रशासन से सिसोदिया की पत्नी की रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट पर गौर करने के बाद कोर्ट ने ये फैसला सुरक्षित रख लिया था।

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident: रेलवे प्रशासन के सुस्त रवैये ने ली सैकड़ों लोगों की जान! ‘इंटरलॉकिंग सिस्टम’ पर पहले ही दी गई थी चेतावनी

4 जून को जेल से बाहर आए थे सिसोदिया

बता दें कि मनीश सिसोदिया की पत्नी मल्टीपल स्केलेरोसिस नामक बीमारी से ग्रसित हैं। 3 जून को कोर्ट ने सिसोदिया को एक दिन अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति दी थी। इसके बाद सिसोदिया 4 जून को जेल से बाहर आए, लेकिन फिर भी वे अपनी पत्नी से नहीं मिल पाए। दरअसल, जैसे ही सिसोदिया घर पहुंचे तो उन्हें बुरी खबर सुनने को मिली। क्योंकि घर पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद से वे LNJP अस्पताल में भर्ती हैं।

सिसोदिया पर ED ने किया ये दावा

शराब घोटाले मामले में की जा रही जांच में ED का आरोप है कि दिल्ली शराब नीति में जो भी अनियमितताएं हुई, उसके लिए मनीष सिसोदिया ही जिम्मेदार है। कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट में ED ने दावा किया है कि मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति में बदलाव करते हुए गड़बड़ी की है। ठेका संचालकों और लाइसेंस धारकों को लाभ देने के लिए ये बदलाव किए गए। क्योंकि आबकारी विभाग भी उनके पास ही था, इसलिए पूरे मामले की अहम भूमिका में ED ने सिसोदिया को दोषी बताया है।

ये भी पढ़ें: कौन है Orissa Train Accident का जिम्मेदार ? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ketan Murder Case

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026