---Advertisement---

Delhi: Dark Spots फ्री करने के लिए MCD का अभियान, आपके इलाके में नहीं है ‘स्ट्रीट लाइट’ तो इस नंबर पर करें Call

दिल्ली नगर निगम डार्क स्पॉट को खत्म करने के लिए एक अभियान चलाया है। अगर आपके इलाके में भी स्ट्रीट लाइट नहीं है तो नीचे दिए नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 4, 2023 6:31 अपराह्न

Delhi
Follow Us
---Advertisement---

Delhi: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अपने क्षेत्र को डार्क स्पॉट फ्री करने के लिए एक अभियान चला रही है। पिछले महीने ही इस अभियान को शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत लोगों की शिकायतों और सुझावों पर काम किया जा रहा है। इस शिकायतों और सुझावों के आधार पर ही डार्क स्पॉट को खत्म करने का फैसला एमसीडी ने किया है।

गौर हो कि दिल्ली नगर निगम की ओर से पिछले महीने एक सार्वजनिक सूचना जारी की गई थी। सूचना के अनुसार ऐसे स्थान जहां पर स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं है या फिर जहां स्ट्रीट लाइट है ही नहीं इसकी शिकायत आप निगम तक पहुंचा सकते हैं। ये शिकायत आप फोन, Whatsapp और ई-मेल के माध्यम से MCD को दे सकते हैं।

करीब 900 से अधिक डार्क स्पॉट्स

एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2022 में दिल्ली पुलिस की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में सामने आया था कि दिल्ली में करीब 900 से अधिक डार्क स्पॉट्स हैं। साथ ही यह भी सामने आया था कि इस डार्क स्पॉट्स का फायदा उठाकर बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसके बाद दिल्ली नगर निगम की ओर से यह अभियान शुरू किया गया है।

ये भी पढ़ें: Delhi MCD News: इस साल केशवपुरम में खुलेंगे सबसे अधिक Restaurants, MCD के रेवेन्यू में 5 गुना बढ़ोतरी

सुझाव के बाद कार्रवाई करने के निर्देश

एमसीडी अधिकारी की मानें तो पहले जो निगम था उन्होंने अपने-अपने हिसाब से पारंपरिक लाइटों को चेंज कर दिया। साथ ही उन जगहों पर एलईडी लाइट लगा दिया था। ऐसे में उन एलईडी लाइटों को ठीक करने और बदलने का जिम्मा अभी भी उन एजेंसियों के पास ही है। उन्होंने कहा कि अभियान के बाद लोगों के जो भी सुझाव आए हैं या शिकायतें मिली हैं, उसके आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

‘करीब 7 लाख स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं’

दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD) की ओर से करीब 7 लाख एलईडी स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट और सेमी हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। ये सभी लाइटें मेन रोड से लेकर गलियों तक लगाया गया है। जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में करीब 1.10 लाख स्ट्रीट लाइट पूर्वी दिल्ली में है। इसी तरह करीब 2 लाख स्ट्रीट लाइट उत्तरी दिल्ली में है। दक्षिणी दिल्ली की बात करें तो करीब 3.56 लाख स्ट्रीट लाइटें हैं।

यहां करें शिकायत

नगर निगम की मानें तो वर्तमान समय में यह अभियान केवल 6 जोनों में शुरू किया जाएगा। कुछ समय बाद यह पूरे 12 जोनों में शुरू किया जाएगा। ईएसएलएल-सेंट्रल, साउथ, पश्चिमी और नजफगढ़ जोन के लिए आप 1800-180-3580 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। helpline@essl.co.in पर आप ईमेल भी कर सकते हैं। वहीं, शाहदरा साउथ और शाहदरा नार्थ जोन के लिए आप 1800-419-6400 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही edmcesmartcomplaints@gmail.com पर मेल कर सकते हैं। वहीं, 9930767253 नंबर पर आप Whatsapp कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

नवम्बर 5, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 5, 2026

Delhi Viral Video

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026