---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway खुलने के बाद MP के इन जिलों को होंगे कई फायदें! पर्यटन, कारोबार और रियल एस्टेट सेक्टर पकड़ सकता है रफ्तार

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का संचालन होने के बाद MP के इन जिलों को कई फायदें होंगे। इन जिलों में पर्यटन, कारोबार और रियल एस्टेट सेक्टर रफ्तार पकड़ सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 11, 2025 6:02 अपराह्न

Delhi Mumbai Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: भारतमाला परियोजना के तहत दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का काफी तेजी के साथ निर्माण हो रहा है। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे को ग्रीनफील्ड और इलेक्ट्रिक एक्सप्रेसवे के तौर पर विकसित किया गया है। ऐसे में इस एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अलग से लेन तैयार की गई है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से निकलकर हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में समाप्त होगा। ऐसे में इस एक्सप्रेसवे के जरिए मध्य प्रदेश के 2 जिलों का कायाकल्प हो सकता है।

Delhi Mumbai Expressway से मध्य प्रदेश के इन जिलों का होगा कायाकल्प

बता दें कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश के झाबुआ, रतलाम और मंदसौर जिलों से होकर निकलेगा। जानकारी के अनुसार, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे झाबुआ के लगभग 50 किलोमीटर हिस्से से होकर गुजरेगा। रतलाम के लगभग 91 किलोमीटर हिस्से से निकलेगा। वहीं, मंदसौर के तकरीबन 102 किलोमीटर लंबे मार्ग से होकर गुजरेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे इन जिलों की तकदीर बदल सकता है। यह एक्सप्रेसवे इन जिलों को कई तरह के फायदे पहुंचा सकते हैं।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से इन जिलों को होंगे कई फायदें

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Delhi Mumbai Expressway के कारण मध्य प्रदेश के इन जिलों में स्थानीय कारोबार, पर्यटन और रियल एस्टेट सेक्टर नई रफ्तार पकड़ सकता है। इस एक्सप्रेसवे की वजह से मध्य प्रदेश के ये जिले कई बड़े शहरों के साथ सीधे तौर पर कनेक्ट हो जाएंगे। इससे इन जिलों में आवाजाही सुगम हो सकती है।

वहीं, बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की वजह से इन जिलों के स्थानीय कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इन जिलों में रियल एस्टेट सेक्टर आसमान की नई ऊंचाई छू सकता है, क्योंकि जमीन के दामों में इजाफा होगा, तो रियल एस्टेट में निवेश आने की संभावना है। वहीं, यह भी दावा किया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे की वजह से मालवा-निमाड़ क्षेत्र में विकास काफी तेजी से बढ़ सकता है।

Delhi Mumbai Expressway Completion Date

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पूरा होने की तारीख अक्तूबर 2025 होने की संभावना है। 1350 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे में अभी तक काफी देरी हो चुकी है। फिलहाल इस एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से कब तक खोला जाएगा, इस बाबत कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US F 15

मार्च 2, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 2, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 2, 2026

Hezbollah

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 2, 2026