---Advertisement---

Delhi News: वसंत विहार में हादसे की चपेट में आए मजदूरों के शव बरामद, जानें किस कारण से घटी थी दुर्घटना?

Delhi News: राजधानी दिल्ली में 27 जून यानी गुरुवार को भीषण बारिश हुई थी जिसकी वजह से जगह-जगह से जलजमाव व अव्यवस्था की तमाम तस्वीरें सामने आई थीं। इस बीच भीषण बारिश के कारण कुछ हादसे भी हुए जिसमें आम नागरिकों की जान चली गई।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 29, 2024 11:50 पूर्वाह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राजधानी दिल्ली में 27 जून यानी गुरुवार को भीषण बारिश हुई थी जिसकी वजह से जगह-जगह से जलजमाव व अव्यवस्था की तमाम तस्वीरें सामने आई थीं। इस बीच भीषण बारिश के कारण कुछ हादसे भी हुए जिसमें आम नागरिकों की जान चली गई। ऐसा ही एक हादसा दिल्ली (Delhi News) के वसंत विहार इलाके में हुआ जिसकी चपेट में आने से 3 मजदूरों की जान चली गई।

वसंत विहार में हुए इस हादसे एक बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के जवान सक्रिय नजर आए और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कड़ी मशक्कत के बाद आज निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में गिरे 3 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि भीषण बारिश के कारण ही गड्ढे में पानी भर गया जिसके कारण हादसा हुआ।

NDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

राजधानी दिल्ली के वसंत विहार में एक निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में तीन मजदूर गिर गए थे। दरअसल बीते दिनों हुए भारी बारिश के बाद निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में भी पानी भर गया था। ऐसे में मजदूरों के गिरने के बाद आनन-फानन में राहत-बचाव के लिए NDRF की टीम से संपर्क किया गया।

NDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आज तीनों मजदूरों के शव बरामद कर लिए हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग हॉस्पिटल भेजा गया है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अपडेट लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

भारी बारिश बनी हादसे का कारण

राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाके में 27 जून को भारी बारिश दर्ज की गई थी। दावा किया गया कि इस बारिश ने दशकों का रिकॉर्ड तोड़ा और जगह-जगह जलजमाव की स्थिति देखने को मिली। बारिश के कारम ही वसंत विहार में निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में भी पानी भर गया और अचानक अनियंत्रित होकर 3 मजदूर गड्ढे में गिर पड़े।

वसंत विहार में हुए हादसे के अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर भी भारी बारिश के कारण भीषण हादसा और एयरपोर्ट का टर्मिनल भरभरा कर गिर गया। एयरपोर्ट पर हुए इस हादसे में भी एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए थे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026