---Advertisement---

Delhi News: New Year को लेकर पुलिस का सख्त इंतजाम, यातायात संचालन के साथ मेट्रो को लेकर जारी हुए निर्देश; जानें डिटेल

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए साल (New Year) के जश्न को लेकर भव्य इंतजाम नजर आ रहे हैं। इसके तहत बाजारों के साथ दुकान, रोस्टारेंट व होटलों को रंग-बिरंगे लाइट व सजावट की अन्य वस्तुओं की मदद से सजाया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 31, 2023 10:41 पूर्वाह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए साल (New Year) के जश्न को लेकर भव्य इंतजाम नजर आ रहे हैं। इसके तहत बाजारों के साथ दुकान, रोस्टारेंट व होटलों को रंग-बिरंगे लाइट व सजावट की अन्य वस्तुओं की मदद से सजाया गया है। बता दें कि राजधानी के विभिन्न हिस्से में नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं। इस दौरान साउथ एक्सटेंशन से लेकर इंडिया गेट, कनॉट प्लेस व अन्य इलाकों में भारी भीड़ देखी जाती है। प्रशासन की ओर से यातायात व अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस निर्देश के तहत जानकारी दी गई है कि रविवार रात 9 बजे के बाद यात्री राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे। हालाकि यहां से यात्रियों को प्रवेश की अनुमति रहेगी।

राजधानी दिल्ली के आरके आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, जय सिंह रोड-बंगला साहिब लेन, गोल चक्कर बंगाली मार्केट, मुंजे चौक के पास चेम्सफोर्ड रोड व मिंटो रोड-दीनदयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग जैसे रोड से आगे वाहनों का प्रवेश भी वर्जित है। प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर ही राजधानी के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है जिससे की शांति व्यवस्था के साथ सुरक्षा इंतजाम के भी विशेष ख्याल रखे जा सके।

इन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

राजधानी दिल्ली में नव वर्ष (New Year) के जश्न को देखते हुए सुरक्षा के साथ यातायात प्रबंधन के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत निर्देश जारी कर बताया गया है कि रविवार रात 8 बजे के बाद वाहनों को कनॉट प्लेस के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। यहां सिर्फ उन्हीं वाहनों को एंट्री मिलेगी जिनके पास होटल का पास होगा। वहीं कनॉट प्लेस के पास पार्किंग के लिए सभी वाहन , कालीबाड़ी मार्ग पर पंडित पंत मार्ग, कॉपरनिकस मार्ग पर मंडी हाउस के पास से बड़ौदा हाउस तक, बसंत रोड पहाड़गंज, मिंटो रोड के पास डीडीयू मार्ग और प्रेस रोड क्षेत्र पर, गोल डाकखाना के पास और केजी. मार्ग के पास कॉपरनिकस लेन -फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग पर पार्क किए जा सकेंगे।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कई अन्य मार्गों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसमें प्रमुख रुप से गोल चक्कर मंडी हाउस, मुंजे चौक के पास चेम्सफोर्ड रोड, जय सिंह रोड-बंगला साहिब लेन, मिंटो रोड-दीनदयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग, कस्तूरबा गांधी रोड-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग व गोल चक्कर मंडी हाउस जैसी सड़के हैं। दावा किया जा रहा है कि इन रास्तों पर नव वर्ष मनाने वाले लोगों की भारी सख्या देखने को मिल सकती है। ऐसे में एहतियात के तौर पर ये कदम उठाए गए हैं।

मेट्रो परिचालन को लेकर अहम निर्देश

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से मेट्रो के सुगम परिचालन को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। हालाकि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की व्यस्तता और कनॉट प्लेस की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रात 9 बजे के बाद यहां से यात्रियों का निकलना मना होगा। वहीं राजीव चौक पर प्रवेश लेने वाले यात्रियों के लिए प्रवेश द्वार खुला रहने की खबर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026