---Advertisement---

Delhi News: Holi से पहले दिल्ली पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने वाले संदिग्धों को किया गिरफ्तार; जानें पूरी खबर

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने होली से पहले एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 22, 2026 12:01 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: देश में होली के त्योहार से पहले खुफिया एजेंसी को जानकारी मिली थी कि दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकवादी हमले हो सकते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को दिल्ली पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों की मदद से एक बड़ी आतंकवादी साजिश रचने के आरोप में तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। आगे की पूछताछ और छानबीन के लिए सभी संदिग्धों को तमिलनाडु से दिल्ली लाया जा रहा है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु गिरफ्तार किए 6 संदिग्ध

पुलिस के मुताबिक, ‘पकड़े गए संदिग्धों के पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों के नाम मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल है।’

पुलिस ने बताया, ‘सभी संदिग्धों एंटी-सोशल एक्टिविटी में शामिल हैं। वे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। दो आरोपियों को उथुकुली से, तीन को पल्लदम से और एक को थिरुमुरुगनपूंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। वे नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल करके अपनी पहचान छिपाकर गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। ऑपरेशन के दौरान आठ मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए। इन आरोपियों पर आतंकवादियों की मदद करने का शक है, उन्होंने कई शहरों की रेकी की थी। दिल्ली में “फ्री कश्मीर” के पोस्टर लगाए गए थे।’

दिल्ली समेत देश के कई धार्मिक स्थलों पर हमले का अलर्ट

मालूम हो कि पिछले दिन ही भारत की खुफियां एजेंसियों ने दिल्ली के धार्मिक स्थलों पर हमले का अलर्ट जारी किया था। खुफियां इनपुट के बाद दिल्ली के कई धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एजेंसी ने बताया था कि पाकिस्तान का आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटीटी) ने दिल्ली समेत देश के कई प्रमुख धार्मिक जगहों को बम से उड़ाने की सूची में शामिल किया है। जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए बम धमाके के बाद आतंकवादी संगठन ने बदला लेने का मकसद तैयार किया है।

सनद रहे कि दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर, 2025 को विस्फोटकों से लदी एक कार में धमाका हुआ था, जिसमें लगभग 13 लोग मारे गए और करीब एक दर्जन अन्य घायल हो गए थे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026