---Advertisement---

Delhi News: खुशखबरी! डीडीए नागरिक आवास योजना के तहत राजधानी में खरीदें अपने सपनों का घर, मिलेगी विशेष छूट, जानें सबकुछ

Delhi News: डीडीए की नागरिक आवास योजना के तहत पात्र आवेदकों को रियायती दरों और विशेष छूट के साथ फ्लैट खरीदने का अवसर मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 8, 2026 6:39 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राजधानी दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण की नागरिक आवास योजना के तहत पात्र आवेदकों को रियायती दरों और विशेष छूट के साथ फ्लैट खरीदने का अवसर मिल रहा है।

इस योजना का उद्देश्य विभिन्न आय वर्ग के लोगों को किफायती और बेहतर आवास उपलब्ध कराना है। अगर आप भी राजधानी में अपना घर लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

डीडीए नागरिक आवास योजना के तहत खरीदें घर

डीडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आपके सपनों का घर पाने का मौका अब 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया गया है। DDA नागरिक आवास योजना के तहत फ़्लैट्स पर 25% तक की स्पेशल छूट और ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (FCFS) के आधार पर अलॉटमेंट का फ़ायदा पाएं।
किफ़ायती दाम, आसान ऑनलाइन बुकिंग, सुरक्षित भविष्य। वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 है। इसके साथ ही खरीदारों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

क्या है योग्ता? Delhi News

  • आवेदक का भारत का नागरिक होना ज़रूरी है।
  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए (यानी, आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख तक आवेदक 18 साल का हो चुका हो) और वह कानूनी रूप से अनुबंध करने के योग्य हो।
  • आवेदक को ‘आवेदन फ़ॉर्म’ में केवल अपने नाम से किसी भी बैंक में खुले बचत खाते (savings account) की जानकारी देनी चाहिए।
  • आवेदक को ‘आवेदन फ़ॉर्म’ में केवल अपने नाम से किसी भी बैंक में खुले बचत खाते (savings account) की जानकारी देनी चाहिए।
  • आवेदक के पास आयकर अधिनियम (Income Tax Act) के तहत जारी किया गया परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) होना चाहिए और आवेदन में इसका उल्लेख करना ज़रूरी है।
  • यह सलाह दी जाती है कि अगर कोई सह-आवंटी (co-allottee) हो, तो उसे बाद के चरण के बजाय आवेदन के चरण में ही शामिल कर लिया जाए।
  • अधिक जानकारी के लिए आवेदक डीडीए की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है और इस योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानाकारी प्राप्त कर सकते है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Onion Price

अगस्त 24, 2026

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026