---Advertisement---

Delhi News: प्रदूषण को लेकर सख्त हुई सरकार, दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के इन वाहनों पर लगी रोक; जानें और क्या हुआ ऐलान

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों प्रदूषण की चपेट में है। प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है और इसके लिए कई तरह के ऐलान भी किए जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 3, 2023 4:37 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों प्रदूषण की चपेट में है। प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है और इसके लिए कई तरह के ऐलान भी किए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार की ओर से पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए आज कई अहम घोषणाएं की हैं। इसके तहत बताया गया है कि GRAP-3 के बेहतर कार्यान्वयन के लिए BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल के वाहनों पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही प्रदूषण के रोकथाम के लिए राजधानी में पानी के छिड़काव करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

मंत्री गोपाल राय ने दी जानकारी

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सरकार सख्त नजर आ रही है। इस क्रम में सरकार की ओर से पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण से निपटने के लिए कई तरह के ऐलान किए हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि दिल्ली में हो रहे सभी प्रकार के निर्माण एवं विध्वंस कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है। इसके साथ ही BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल के वाहनों के संचालन पर भी रोक लगाई गई है। सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि पूरी दिल्ली में पानी का छिड़काव कराया जाए जिससे की प्रदूषण पर थोड़ा नियंत्रण पाया जा सके।

सरकार ने किए अहम ऐलान

दिल्ली सरकार की ओर से कई और ऐलान भी किए गए हैं जिससे की राजधानी को प्रदूषण की चंगुल से निकाला जा सके। इसके तहत ये भी कहा गया है कि राजधानी के अंदर चल रही वैक्यूम क्लिनर मशीनों को भी अपना समय बढ़ाना होगा। इसके अलावा ये जानकारी भी दी गई है कि पहले सिर्फ हाटस्पॉट जोन में ही एंटी स्मॉग गन चलाए जा रहे थे लेकिन अब जहां प्रदूषण ज्यादा है वहां भी एंटी स्मॉग गन चलाए जाएंगे।

दिल्ली सरकार की ओर से लोगों से ये भी अपील की गई कि वे अपने निजी वाहनों को छोड़ कर बस या मेट्रो का इस्तेमाल करें। मंत्री गोपाल राय ने इस संबंध में जानकारी दी है कि मेट्रो ने आज से अपने 60 चक्कर बढ़ा दिए हैं ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा इसका इस्तेमाल कर सकें। वहीं इसके अलावा सड़क निर्माण कार्य और मरम्मत समेत अन्य निर्माण कार्यों पर अगले आदेश तक रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 3, 2026

Rain Alert 4 March 2026

मार्च 3, 2026

कल का मौसम 4 March 2026

मार्च 3, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 3, 2026

कल का मौसम 3 March 2026

मार्च 2, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 2, 2026