---Advertisement---

Delhi News: दिल्लीवासियों को मिलेगी बड़ी सौगात! राजधानी की सड़कों पर दौड़ेगी 400 से अधिक बसे, Devi Bus की खासियत जान रह जाएंगे दंग

Delhi News: जल्द दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में Devi Bus दौड़ेगी, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को एक से दूसरे जगह जाने में सहूलियत मिलेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 1, 2025 4:12 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली में बीजेपी सरकार के पूरे 100 दिन पूरे हो चुके है, वहीं अब जल्द दिल्ली के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है, दरअसल जल्द दिल्ली की सड़कों पर नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ेगी। बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली की सीएम Rekha Gupta ने Devi Bus हरि झंडी दिखाई थी। वहीं अब जल्द दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में यह बसे दौड़ने के लिए तैयार है, जिससे बड़ी संख्या में एक से दूसरे जगह जाने में लोगों को सहूलियत मिलेगी। गौरतलब है कि Delhi सीएम की अगुवाई में लगातार उनके मंत्री और वह राजधानी क हुलिया बदलने में लगी हुई है।

कब से शुरू होगा दिल्ली में नई Devi Bus का संचालन – Delhi News

जानकारी के मुताबिक अभी राजधानी की सड़कों पर करीब 2000 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है, मालूम हो कि बड़ी संख्या में प्रतिदिन दिल्ली के लोग बसों का इस्तेमाल करते है, खासकर महिलाएं जो हर रोज अपने दफ्तर या काम के लिए बाहर जाती है, क्योंकि इन बसों में उन्हें किसी प्रकार का किराया नहीं देना होता है और समय भी काफी बचता है। अब सवाल यह है कि कब से यह बसें सड़कों पर दौड़ेगी तो, 10 से 15 जून के बीच लॉन्च की जाएंगी। माना जा रहा है कि इससे बड़ी संंख्या में दिल्ली के लोगों को फायदा होने की उम्मीद है।

क्या है राजधानी में चलने वाली Devi Bus का खासियत

बता दें कि दिल्ली में नई बीजेपी सरकार ने दिल्लीवासियों के लिए नई Devi Bus चलाने का ऐलान किया था। वहीं इसकी कई बसें सड़कों पर लगातार दौड़ रही है, वहीं अब जल्द 400 से अधिक नई बसे कई रूटों पर चलने के लिए तैयार है। अगर इन बसों की खासियत की बात करें तो इनमे सीसीटीवी कैमरे, लाइव ट्रैकिंग, पैनिक बटन और दिव्यांग यात्रियों के लिए मोटराइज्ड रैंप की सुविधा है। इसके अलावा रेखा गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा था कि 2026 तक दिल्ली में करीब 11000 नई इलेक्ट्रिक बसे चलाने की योजना बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि इससे दिल्ली में रह रहे हजारों लोगों का समय के साथ-साथ पैसा बचेगा (Delhi News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026