---Advertisement---

Delhi News: पांच सितारा होटल व स्टेडियम निर्माण से बदलेगी दिल्ली के इस हिस्से की सूरत, जानें क्या है DDA की खास तैयारी?

Delhi News: राजधानी दिल्ली यूं तो अपने चका-चौंध के लिए जानी ही जाती है पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) इसको और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 30, 2023 11:18 पूर्वाह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राजधानी दिल्ली यूं तो अपने चका-चौंध के लिए जानी ही जाती है पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) इसको और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत नजर आ रहा है। खबर है कि राजधानी के नरेला सब सिटी में पांच सितारा होटल व क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के लिए 50 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसके लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने डीडीए को आदेश जारी किया था। दावा किया जा रहा है कि ये जमीन यूईआर-2 के निकटवर्ती क्षेत्रों में मौजूद है। ये भी कहा जा रहा है कि नरेला में पांच सितारा होटल व स्टेडियम के साथ विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी जिससे शहर की सूरत और बदलने की संभावना है।

बदलेगी नरेला की सूरत

राजधानी दिल्ली के नरेला हिस्से में पांच सितारा होटल, क्रिकेट स्टेडियम व विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने की तैयारी हो रही है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस संबंध में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को आदेश जारी किए हैं। डीडीए का दावा है कि एलजी के आदेश पर यूईआर-2 के निकटवर्ती क्षेत्र में 50 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है। इन आवश्यक बुनियादी ढांचो के निर्माण के बाद शहर के विकास को निश्चित रुप से बढ़ावा मिलेगा और शहर की सूरत बदलती नजर आएगी। इसके अलावा इन सुविधाओं के मिलने से आम लोगों को भी राहत मिलेगी और वे बेहतर सुविधा पा सकेंगे।

जल्द बनेगा स्टेडियम

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना इस निर्माण परियोजना का संचालन कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि खेल-कूद के लिए स्टेडियम व अन्य बुनियादी ढ़ाचे के निर्माण के बाद ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए दिल्ली के दावे और मजबूत हो सकेंगे। खबर है कि एलजी सक्सेना ने स्टेडियम परिसर के लिए RFP जारी करने के प्रस्ताव को इस शर्त के साथ मंजूरी दे दी है कि इसका निर्माण 2 वर्ष के अंदर पूरा किया जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही नरेला में खेल-कूद के लिए भव्य स्टेडियम बनकर तैयार नजर आएगा।

बढ़ेगी डीडीए की आय

नरेला में क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की परियोजना में डीडीए जमीन की कीमत के आधार पर हिस्सेदार बनेगा। बता दें कि पहले डीडीए की ओर से ऐसी परियोजनाओं के लिए जमीन बेची जाती थी। ऐसे में अब डीडीए के इस परियोजना में हिस्सेदार बनने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इससे संस्थान की आय भी बढ़ेगी जिससे अन्य विकास कार्य संपन्न कराए जा सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Delhi Pollution

अक्टूबर 22, 2026

CJP

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026