---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली में वसंत कुंज और द्वारका सहित इन इलाकों में भारी छूट पर मिल रहे फ्लैट, अमीर से लेकर गरीब ऐसे उठाएं लाभ

Delhi News: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा सरकारी कर्मचारियों को 25 फीसदी की छूट पर फ्लैट्स दिए जाएंगे। इसके लिए ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं के तहत इनका आवंटन किया जाएगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 28, 2025 4:16 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: अगर आप भी दिल्ली में फ्लैट खरीदने का सपना देख रहे हैं तो यकीन मानिए इससे अच्छा ऑफर और डिस्काउंट शायद ही आपको कोई दूसरा मिलेगा। राजधानी में 25 फीसदी की छूट पर हर आर्थिक वर्ग के लोगों को फ्लैट दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने साल के अंत में खजाना खोल दिया है। इस सुविधा का लाभ रिटायर और सरकारी नौकरी करने वाले लोग उठा सकते हैं।

Delhi News: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी 25 फीसदी छूट पर दे रही फ्लैट्स

डीडीए के द्वारा 25 फीसदी छूट पर फ्लैट्स दिल्ली नरेला के सेक्टर A1 , A4 पॉकेट 6, 9 और 13 सहित वसंत कुंज, द्वारका, रोहिणी और जहांगीरपुरी के इलाकों में मिल रहे हैं। इन फ्लैट्स पर सरकारी कर्माचरियों को 25 फीसदी डिस्काउंट डीडीए दे रहा है। दिसंबर से इनके लिए इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं। अभी तक इन फ्लैट्स की कीमत तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन इन्हें 1 से 2 करोड़ के आस-पास की कीमत में बेचा जा सकता है। ये फ्लैट 2 बीएचके से लेकर 3 बीएचके में बने हुए हैं।

कब और कहां दिल्ली में खरीद सकते हैं सस्ते फ्लैट्स?

इन सभी फ्लैट्स का आवंटन डीडीए के द्वारा ‘कर्मयोगी आवास योजना‘ के तहत किया जाएगा। ये फ्लैट्स रेडी टी मूव की स्थिति में हैं। इनमें किसी भी प्रकार का काम नहीं कराना है। डीडीए सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि अन्य निम्न वर्ग के लोगों को भी 25 फीसदी की छूट पर फ्लैट देगा। इनका आवंटन डीडीए सस्ता आवास योजना 2024 के तहत किया जाएगा। ये फ्लैट दिल्ली में रहने वाले ऑटो चालक से लेकर पूर्व सैनिक और वीरता पुरस्कार जीतने वाले लोगों को दिया जाएगा। ‘कर्मयोगी आवास योजना’ के तहत 3656 फ्लैट्स का आवंटन किया जाएगा। वहीं, सबका घर आवास योजना के द्वारा भी इन फ्लैट्स को बेचा जाएगा। दिसंबर से इन फ्लैट्स को दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026