---Advertisement---

Delhi News: मतदान बढ़ाने के लिए अनूठी पहल, दिल्ली के ये रेस्तरां वोटर्स को देंगे 25 फीसदी तक छूट; बस करना होगा ये काम

Delhi News: लोक सभा चुनाव 2024 के अलग-अलग चरणों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के तरकीब आजमाएं जा रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में स्थित एक रेस्तरां भी खूब सुर्खियों में है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 24, 2024 3:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: लोक सभा चुनाव 2024 के अलग-अलग चरणों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के तरकीब आजमाएं जा रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में स्थित एक रेस्तरां भी खूब सुर्खियों में है। दरअसल पीतमपुरा के डीडीए मार्केट में स्थित बॉबी पंजाबी रसोई की ओर से मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल की गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बॉबी पंजाबी रसोई रेस्तरां, दिल्ली में मतदान करने वाले वोटर्स को 25 से 31 मई तक न्यूनतम 699 रुपये के ऑर्डर पर 25% की छूट देगा। रेस्तरां द्वारा जारी की गई इस छूट का लाभ उठाने के लिए वोटर्स को अपने अंगुली पर लगी अमिट स्याही दिखानी होगी। रेस्तरां संचालक की ओर से स्पष्ट किया गया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि मतदान प्रतिशत में इजाफा हो सके।

मतदान बढ़ाने के लिए अनूठी पहल

राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में स्थित बॉबी पंजाबी रसोई की ओर से लोक सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनूठी पहल की गई है। रेस्तरां संचालक की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जो भी वोटर अपने उंगली पर लगी स्याही रेस्तरां पर दिखाएगा उसे 25 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।

ध्यान देने योग्य बात ये है कि रेस्तरां के इस ऑफर का लाभ पाने के लिए कम से कम 699 रुपये का ऑर्डर लेना होगा। बता दें कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) और एमसीडी ने होटल व रेस्तरां संचालकों से संपर्क कर छूट देने की अपील की है जिसके फलस्वरुप रेस्तरां आगे बढ़कर मतदाताओं के लिए छूट देने की बात कर रहे हैं।

25 मई को होना है मतदान

राजधानी दिल्ली के सभी 7 लोक सभा सीटों पर 25 मई यानी शनिवार को 6वें चरण के दौरान मतदान होना है। इसमे चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली लोक सभा सीटें शामिल हैं।

राजधानी दिल्ली की इन लोक सभा सीटों पर कई प्रमुख चेहरे भी चुनावी मैदान में हैं जिसमे प्रमुख रूप से कन्हैया कुमार, मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल, सोमनाथ भारती, पूर्व केन्द्रीय मंत्री उदित राज, कमलजीत सेहरावत और महाबल मिश्रा जैसे नेताओं का नाम शामिल है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026