---Advertisement---

Delhi News: गुड न्यूज! दिल्ली के इस प्राइम लोकेशन पर खरीदें सपनों का घर, इतने प्रतिशत की मिल रही है छूट, आवेदन की अंतिम तारीख जल्द, जानें सबकुछ

Delhi News: राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। साथ ही कई प्रकार की छूट दी जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 12, 2026 6:14 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। घर खरीदारों को आकर्षित करने के लिए एक प्रमुख आवासीय योजना के तहत प्राइम लोकेशन पर फ्लैटों की खरीद पर विशेष छूट दी जा रही है। ऐसे में जो लोग दिल्ली में अपना आशियाना खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है।

वहीं आवेदन की अंतिम तारीख भी जल्द नजदीक आ रही है। योजना के तहत दिल्ली के प्रमुख इलाकों में स्थित आवासीय फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क, मेट्रो कनेक्टिविटी, स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे ये स्थान घर खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प बनते हैं। इसकी जानकारी खुद डीडीए ने दी  है।

दिल्ली में खरीदें सपनों का घर

डीडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “तारीख बढ़ाई गई – मौका न चूकें। लोगों से मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स की वजह से, DDA कर्मयोगी आवास योजना की समय-सीमा 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है।

मौजूदा और रिटायर हो चुके सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘रेडी-टू-मूव-इन’ फ़्लैट्स पर 25% की खास छूट का फ़ायदा उठाएँ। ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर अभी बुक करें”।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन की पात्रता संबंधित योजना के नियमों पर निर्भर करेगी। सामान्यतः आवेदकों को पहचान पत्र, आय संबंधी दस्तावेज, पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक कागजात जमा करने होते हैं। अधिकारिक जानकारी के लिए आवेदक डीडीए की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। योजना के तहत ऐसे इलाकों में फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जहां मेट्रो, एक्सप्रेसवे, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बाजार और अन्य जरूरी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हैं। बेहतर कनेक्टिविटी और विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण इन इलाकों की मांग लगातार बनी रहती है।

आवेदन से पहले इन बातों की करें जांच

  • योजना की आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ें।
  • फ्लैट की लोकेशन और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लें।
  • भुगतान की शर्तों और किस्तों की व्यवस्था समझें।
  • आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी दस्तावेज जमा करें।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026