---Advertisement---

Delhi News: ‘Ram Mandir का बनना गर्व की बात,’ जानें Ayodhya को लेकर CM Kejriwal की प्रतिक्रिया

Delhi News: सरयू नदी के तट पर स्थित अयोध्या (Ayodhya) नगरी को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। दरअसल 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन कर मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 25, 2024 12:21 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: सरयू नदी के तट पर स्थित अयोध्या (Ayodhya) नगरी को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। दरअसल 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन कर मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया गया है। इसी क्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से भक्तगण भी प्रभु रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या नगरी पहुंच रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal) ने भी इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम केजरीवाल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि राम मंदिर का बनना संपूर्ण भारत के लिए गर्व की बात है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि दिल्ली (Delhi News) सरकार अपने तीर्थ योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या नगरी भेजने का काम करेगी जिससे कि वे प्रभु रामलला के दर्शन कर सकें।

Delhi News: Ram Mandir को लेकर CM Kejriwal की प्रतिक्रिया

अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) की अहम प्रतिक्रिया आज फिर सामने आई है। उन्होंने आज छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “राम मंदिर का बनना देश के लिए गर्व की बात है।” इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वो खुद सपरिवार अयोध्या पहुंचकर प्रभु रामलला का दर्शन करना चाहते हैं।

अरविंद केजरीवाल की ओर से ये भी स्पष्ट किया गया कि दिल्ली सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत राजधानी के बुजुर्गों को अयोध्या नगरी भेजेगी। इसके लिए दिल्ली (Delhi News) से अयोध्या (Ayodhya) के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

रामराज्य की अवधारणा से प्रेरित हुए CM Kejriwal

आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली (Delhi News) के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमे बताया गया है कि दिल्ली में सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) भगवान राम के रामराज्य की अवधारणा से प्रेरित होकर सरकार चला रहे हैं।

इसके तहत लोगों के लिए दी जाने वाले मुफ्त बिजली, बेघरों के लिए उपलब्ध कराए गए फ्री रैन बसेरा व महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा जैसी योजनाओं का जिक्र है। वहीं दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया है कि जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

Rekha Gupta

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026