---Advertisement---

Turkman Gate Violence मामले में दिल्ली पुलिस की सख्ती! सपा सांसद समेत दर्जनों की पहचान कर कसी नकेल, पत्थरबाजों का इलाज करने की तैयारी

Turkman Gate Violence मामले में दिल्ली पुलिस सख्त है और पत्थरबाजों की पहचान कर उन्हें सबक सिखाने की तैयारी जारी है। इस मामले में सपा सांसद मोहिबुल्ला नदवी को भी पुलिस समन भेज सकती है जो कथित रूप से हिंसा के वक्त मौके पर मौजूद थे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 8, 2026 11:39 पूर्वाह्न

Turkman Gate Violence
Follow Us
---Advertisement---

Turkman Gate Violence: राजधानी में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंची टीम पर पत्थरबाजी को लेकर पुलिस सख्त है। तुर्कमान गेट के निकट फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई हिंसा के बाद अब सख्ती बढ़ी है। पुलिस कैमरे के साथ मोबइल स्टेशन से स्थिति पर बारीक निगरानी रख रही है। इस मामले में सपा सांसद मोहिबुल्ला नदवी को भी समन भेजने की तैयारी है।

दो दर्जन से ज्यादा पत्थरबाजों की पहचान भी कर ली गई है। दिल्ली पुलिस नकेल कसते हुए पत्थरबाजों का इलाज करने की तैयारी में है। इस मामले की जांच स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर कर रहे हैं जो सख्ती के साथ आरोपियों पर नकेल कस रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था भंग कर कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

सपा सांसद समेत दर्जनों की पहचान कर कसी नकेल

वीडियो के माध्यम से सपा सांसद मोहिबुल्ला नदवी की हिंसा वाले स्थल पर उपस्थिति पुख्ता कर ली गई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस रामपुर से सांसद नदवी को समन भेजने की तैयारी में है। वहीं सैकड़ों अन्य वीडियो की मदद से पत्थरबाजों की पहचान की जा रही है। अब तक करीब 30 उन्मादी पहचाने जा चुके हैं।

पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और शेष की तलाश जारी है। सीपी सेंट्रल मधुर वर्मा बारीकी से तुर्कमान गेट हिंसा प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस एक-एक पहलुओं की जांच कर पत्थरबाजों को पकड़ने में जुटी है, ताकि उन्हें सबक सिखाया जा सके। इस मामले में जांच आगे चलकर एसआईटी को सौंपी जा सकती है।

हिंसा के बाद प्रभावित इलाके में चाक-चौबंद हुई सुरक्षा

बीते दिन तुर्कमान गेट के निकट अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुई हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। दिल्ली पुलिस के जवान लगातार प्रभावित इलाके में तैनात हैं। इतना ही नहीं, कैमरे के माध्यम से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लगातार निगरानी जमाए हुए है। तुर्कमान गेट के निकट सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद हैं ताकि परिंदा भी पर न मार सके। पुलिस लगातार पत्थरबाजों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण को सुलझाने में जुटी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026