---Advertisement---

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी में दमघोंटू हुई हवा! प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी, इन चीजों पर लगी रोक

Delhi Pollution: राजधानी की हवा खराब हो गई है और अब ऐसे में आखिर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की तरफ से क्या अलर्ट लोगों के लिए जारी किया गया है। कैसे आप खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 22, 2026 11:34 पूर्वाह्न

Delhi Pollution
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ा खतरा एक बार फिर हवा की गुणवत्ता बनी है। जहां यह इस मौसम में पहली बार खराब श्रेणी में आ चुकी है। दशहरे से पहले यह 179 मापा गया था लेकिन अभी 244 से 245 के स्तर पर पहुंचने के साथ ही लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने दिल्ली पॉल्यूशन को लेकर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का पहला चरण लागू कर दिया है। जहां लोगों को कई पाबंदियां का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस सबके बीच क्या है पूरी खबर।

जानिए प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए क्या है तैयारी

साथ ही दिल्ली मे दमघोंटू हवा और धूल को नियंत्रित करने के लिए सख्त नियम, वाहनों की जांच, खुले में कचरा जलाने पर रोक और तंदूर में कोयला या लकड़ी के इस्तेमाल पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। मशीनों से सड़कों की सफाई और पानी का छिड़काव पर भी जोड़ दिया जाएगा। इस दौरान हवा के खराब होने के बावजूद स्कूल और दफ्तर खुले रहेंगे। दिवाली और सर्दी करीब आने और पराली जलाने की घटनाओं के कारण हालात और भी बिगड़ सकते हैं। ऐसे में घर से बाहर निकालने और पर्सनल गाड़ी इस्तेमाल न करने की सलाह दी जा रही है। जहां तक हो सके सार्वजनिक वाहन का ही उपयोग करने के लिए कहा गया है।

Delhi Pollution को लेकर क्या है आने वाले समय में खतरा

वहीं रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कि हालात पर कंट्रोल नहीं किए गए तो यह आने वाले महीने में 2 गुना हो सकता है क्योंकि आगे दिवाली का त्यौहार भी आने वाला है। इसके बाद एयर क्वालिटी काफी बदत्तर हो जाती है और यह लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ाने के लिए काफी है। दमघोंटू हवा की वजह से लोगों में अलग-अलग समस्याएं हो सकती है। सांस की बीमारियां और इंफेक्शन का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है। ऐसे में जहां तक हो सके घर से बाहर निकलने से परहेज करें। वही तापमान के गिरावट के साथ हवा और खराब स्थिति में पहुंच सकती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026

France Protest

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

CJP

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 21, 2026

Punjab News

अक्टूबर 21, 2026