---Advertisement---

Delhi Pollution: जहरीली आबोहवा में घुट रहा दिल्लीवासियों का दम! AQI के खतरनाक स्तर को लेकर पीएमओ चिंतित, जारी हुए अहम आदेश

Delhi Pollution: राजधानी के तमाम इलाकों में जहरीली आबोहवा लोगों का दम घुटा रही है। आलम ये है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक के खतरनाक स्तर को देखते हुए लोग घरों से निकलना कम कर चुके हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय भी दिल्ली प्रदूषण को लेकर गंभीर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 1, 2025 11:24 पूर्वाह्न

Delhi Pollution
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Pollution: राजधानी में दमघोटू जहरीली हवा सभी के लिए चिंता का सबब बनी है। दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल को पार कर गया है। आलम ये है कि लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। इस गंभीर स्थिति को लेकर पीएमओ भी चिंतित है। खबरों की मानें तो दिल्ली प्रदूषण पर पीएमओ की ओर से उत्सर्जन स्रोतों और धूल नियंत्रण उपायों की तत्काल समीक्षा का आदेश जारी किया गया है। आनंद विहार से लेकर बावना, बुराड़ी क्रॉसिंग, जहांगीरपुरी और मुंडका समेत अन्य कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई का खतरनाक स्तर के पार पहुंचना स्थिति को बेहद गंभीर बना रहा है।

दिल्ली में AQI के खतरनाक स्तर को लेकर पीएमओ चिंतित!

ये जगजाहिर है कि राजधानी को प्रदूषण अपनी आगोश में ले चुका है। तमाम जिम्मेदार संस्थाएं अपने-अपने हिस्से का प्रयास करते हुए प्रदूषण कम करने की जुगत में लगी है। हालांकि, एक्यूआई का खतरनाक लेवल उन तमाम प्रयासों की असफलता बयां कर रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी दिल्ली प्रदूषण को लेकर चिंता व्यक्त की गई है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीएमओ की ओर से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से नई उत्सर्जन सूची और स्रोत-आवंटन अध्ययन पर काम तेज करने के आदेश जारी हुए हैं। ऐसा कदम राजधानी में तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण के बीच उठाया गया है, ताकि स्थिति नियंत्रित हो सके।

जहरीली आबोहवा में घुट रहा दिल्लीवासियों का दम – Delhi Pollution

राजधानी के अलग-अलग हिस्से फिलहाल प्रदूषण की ज़द मे हैं। आलम ये है कि वजीरपुर से लेकर चांदनी चौक, पंजाबी बाग, शादीपुर तक धुंध की परतें साफ नजर आ रही है। इन तमाम इलाकों में एक्यूआई खराब से लेकर गंभीर और खतरनाक स्तर को पार कर चुका है। इसके कारण आबोहवा जहरीली हो गई है जिससे लोगों का दम घुट रहा है। राजधानी के धुंध और धुएं की परत में ढ़कने के बाद दिल्लीवासी इस कदर परेशान हैं कि घरों से निकलना कम कर दिया है। आनंद विहार में एक्यूआई 323, बावना में 337, बुराड़ी क्रॉसिंग में 304, जहांगीरपुरी में 319, मुंडका में 330, और वजीरपुर में 321 दर्शाता है कि राजधानी किस कदर प्रदूषण की ज़द में आ चुकी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026