---Advertisement---

Delhi Pollution: राजधानी में Smog का सितम! Lodhi Road, Akshardham समेत कई इलाकों में AQI बेहद खराब, Asthma के मरीज कैसे रखें ध्यान?

Delhi Pollution: दिल्ली में धुंध (Smog) की चादर छाई है। धुंध के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का आंकड़ा भी राजधानी वासियों के लिए चिंता का सबब है। यही वजह है कि प्रदूषण को लेकर खूब चर्चाएं हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 30, 2024 11:18 पूर्वाह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Pollution: दिल्ली में धुंध (Smog) की चादर छाई है। धुंध के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का आंकड़ा भी राजधानी वासियों के लिए चिंता का सबब है। यही वजह है कि प्रदूषण को लेकर खूब चर्चाएं हैं। कहीं लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो कहीं आंखें जल रही हैं। लोधी रोड, अक्षरधाम, कनॉट प्लेस, इंडिया गेट के निकट धुंध ही धुंध नजर आ रहा है। दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Pollution) से सर्वाधिक खतरा सांस के मरीजों को है। विशेष तौर पर अस्थमा (Asthma) के मरीजों के लिए प्रदूषण बेहद घातक है। इस दौर में अस्थमा के मरीजों को कई तरह की सावधानियां बरतनी होती हैं ताकि प्रदूषण का असर स्वास्थ्य पर न पड़े।

Lodhi Road, Akshardham समेत कई इलाकों में AQI बेहद खराब

समाचार एजेंसी एएनआई ने सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के हवाले से कई तस्वीरें साझा की हैं। इनमें विजुअल्स भी शामिल हैं जो राजधानी दिल्ली के हालात को दर्शाते हैं। बात करें इंडिया गेट (India Gate) के निकट इलाकों की तो यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। यही वजह है कि इंडिया गेट के आसपास धुंध (Smog) की परत छा गई है।

लोधी रोड के आसपास वायु गुणवत्ता 303 पर है जो कि ‘बहुत खराब’ (Very Poor) श्रेणी में रखा गया है। लोधी रोड (Lodhi Road) के विभिन्न हिस्सों में भी धुंध (Smog) की चादर नजर आ रही है।

अक्षरधाम के निकट पांडव नगर, गणेश नगर समेत अन्य कई इलाकों में प्रदूषण (Pollution) का कहर है। CPCB के अनुसार अक्षरधाम (Akshardham) क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ है।

राजधानी का केन्द्र माने जाने वाले कनॉट प्लेस (Connaught Place) की स्थिति भी बेहद बुरी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार यहां भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। यही वजह है कि कनॉट प्लेस में धुंध (Smog) की चादर छाई नजर आ रही है।

दिल्ली के कई इलाकों में बिगड़ी आबोहवा!

लोधी रोड, अक्षरधाम से इतर दिल्ली के कुछ ऐसे भी इलाके हैं जिनकी आबोहवा बिगड़ चुकी है। AQICN.ORG.IN की साइट पर सुबह 11 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पंजाबी बाग, वजीरपुर, आनंद विहार समेत कई हिस्सों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी को पार कर चुका है।

स्थानAQI
पंजाबी बाग429
आनंद विहार352
पटपड़गंज (मदर डेयरी प्लांट)388
झिलमिल औद्योगिक एरिया332
वजीरपुर (टूल इंजीनियरिंग स्कूल)411
मंदिर मार्ग, दिल्ली372

नोट– aqicn की साइट से लिए गए ये आंकड़े सुबह 11 बजे की अपडेट के अनुसार हैं।

Delhi Pollution से कैसे बचें Asthma के मरीज?

प्रदूषण से बचने के कई उपाय हैं। यहां हम बात विशेष तौर पर अस्थमा मरीजों की करेंगे जो राजधानी के विभिन्न हिस्सों में रहते हैं। राजधानी में रहने वाले अस्थमा (Asthma) के मरीजों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा ताकि उनका स्वास्थ्य प्रदूषण के कारण प्रभावित न हो। ध्यान रहे कि अपने घरों से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य पहनें और भीड़भाड़ व प्रदूषण वाले स्थानों पर जाने से बचें। इसके अलावा अपनी दवाइयां समय पर लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। कोशिश रहे कि उचित समय पर ताजे खाने का सेवन करें। यदि घर में रहें तो शारीरिक अभ्यास करें और बाहर जाने पर गर्म कपड़े पहनें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026