Delhi Uttam Nagar Case: ‘हमें कुछ भी नहीं…’ मृतक तरूण के पिता ने किया बड़ा खुलासा, उत्तम नगर हत्या मामले में आया नया मोड़; समझे इसके मायने

Delhi Uttam Nagar Case: उत्तम नगर में दो समुदाय के बीच हुए हिंसक झड़प ने खूनी रूप ले लिया। अब मृतक के पिता ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Delhi Uttam Nagar Case

फाइल फोटो

Delhi Uttam Nagar Case: उत्तम नगर में दो समुदाय के बीच हुए हिंसक झड़प ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक 4 मार्च को होली की रात को एक 6 वर्षीय ने अन्य समुदाय की महिला पर गलती से पानी से भरा गुब्बारा फेंक दिया था। मामला इतना बिगड़ गया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने 26 वर्षीय तरूण कुमार पर लाठी, डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई। वहीं अब मृतक तरूण के पिता ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और पीएम मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से गुहार लगाई है। इसके अलावा पूरे इलाके में एतिहातन आरएएफ की तैनाती की गई है, ताकि किसी प्रकार की हिंसा को रोका जा सके। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

मृतक तरूण कुमार के पिता ने लगाई गुहार

तरूण कुमार के पिता ने मेमराज ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि “4 मार्च, होली का दिन, रात के करीब 11 बजे थे। हम सोने की तैयारी कर रहे थे कि तभी एक 6-7 साल की बच्ची से गलती से ऊपर से पानी का गुब्बारा गिर गया। गली से गुजर रही एक महिला ने इस पर झगड़ा शुरू कर दिया। हमने माफी मांगी, लेकिन उसने अपने परिवार वालों को इकट्ठा कर लिया।

थोड़ी ही देर में 15-20 लोग लाठी-डंडों से आ गए और हम पर हमला करने लगे। हम घर के अंदर भागे, लेकिन उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। मेरा 26 साल का बेटा, जो बाहर होली खेल रहा था, झगड़े से अनजान घर लौट आया।

उस समूह ने उस पर लोहे की छड़ों और लाठियों से हमला किया, बार-बार उसके सिर पर वार किए और उसकी छाती पर एक भारी शिला फेंक दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वह हमारा एकमात्र सहारा था और डिजिटल मार्केटिंग की पढ़ाई कर रहा था।

हम गरीब लोग हैं। पुलिस का कहना है कि कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन हमें कुछ भी नहीं दिखाया गया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील करता हूं।”

Delhi Uttam Nagar Case मामले में पुलिस ने दी अहम जानकारी

उत्तम नगर में होली के दौरान हुई झड़प के बारे में द्वारका के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया, “4 मार्च को रात करीब 11 बजे घटना की सूचना मिली और स्पेशल स्टाफ और स्थानीय पुलिस समेत अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचे। पता चला कि दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें एक तरफ से तीन और दूसरी तरफ से पांच लोग घायल हो गए थे।

घायलों को पीसीआर और एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। अधिकतर को उसी रात छुट्टी दे दी गई, लेकिन 26 वर्षीय तरुण कुमार को अस्पताल में भर्ती रखा गया और 5 मार्च की दोपहर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शुरू में धारा 308 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उनकी मृत्यु के बाद हत्या की धारा भी जोड़ दी गई। अब तक एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।”

Exit mobile version