---Advertisement---

Delhi Weather Update: कोहरे का कोहराम! 5 से 7 घंटे लेट चल रही राजधानी पहुंचने वाली कई ट्रेनें; देखें सूचि

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण कोहरे का कोहराम नजर आ रहा है। इसके तहत ज्यादातर स्थानों से दृश्यता प्रभावित होने की खबर भी आई है जिसका असर रेल संचालन पर पड़ता नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 31, 2023 11:57 पूर्वाह्न

Delhi Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण कोहरे का कोहराम नजर आ रहा है। इसके तहत ज्यादातर स्थानों से दृश्यता प्रभावित होने की खबर भी आई है जिसका असर रेल संचालन पर पड़ता नजर आ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार आज देश के विभिन्न हिस्सों से राजधानी दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें 5 से 7 घंटे तक लेट चल रही हैं। इससे यात्रियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम की बात करें तो राजधानी के कई इलाकों में कोहरे का साथ तापमान भी गिरता नजर आया है जिससे गलन तेजी से बढ़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी व वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राजधानी में कड़ाके की ठंड अभी बढ़ने के आसार हैं।

प्रभावित हुआ रेल संचालन

कोहरे के भीषण कहर के कारण राजधानी दिल्ली के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में रेल संचालन प्रभावित होने की खबर है। ताजा जानकारी के अनुसार आज कानपुर, हावड़ा, प्रयागराज, इंदौर व चेन्नई समेत विभिन्न स्टेशनों से चल कर दिल्ली पहुंचने वाली 23 ट्रेनें कोहरे के कारण 5 से 7 घंटे लेट चल रही हैं। इसमें प्रमुख रुप से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801) 7 घंटे लेट, श्रमशक्ति एक्सप्रेस (12451) 3 घंटे 50 मिनट लेट, पूर्वा एक्सप्रेस (12303) 5 घंटे लेट, वैशाली एक्सप्रेस (12553) 4 घंटे लेट व चेन्नई-न्यू दिल्ली एक्सप्रेस (12621) के 6 घंटे लेट से चलने की खबर है। इसके अतिरिक्त भी कई अन्य प्रमुख ट्रेनें हैं जिनका संचालन कोहरे के कारण प्रभावित हुआ है और वो भी लेट चल रही हैं। उन ट्रेनों की सूचि हम यहां संलग्न कर रहे हैं जिससे की आपको जानकारी हासिल करने में मदद मिल सके।

मौसम ने बदली करवट

राजधानी दिल्ली में मौसम ने एका-एक करवट बदल ली है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज राजधानी के कई हिस्सों में तापमान गिरता नजर आया है। इसमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के साथ लोधी रोड, सफदरगंज, पालम, चांदनी चौक, कुतुब मिनार, राजघाट, अक्षरधाम व अन्य कई इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग का दावा है कि आगामी कुछ दिनों तक सर्दी का ये रौद्र रुप लगातार देखने को मिलेगा जिससे ट्रेन संचालन के साथ अन्य कई चीजें प्रभावित होती रहेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

 Punjab News

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026

Jharkhand News

जुलाई 23, 2026