---Advertisement---

Independence Day 2023: 15 अगस्त को लेकर DMRC ने जारी किया बड़ा अपडेट, बताया क्या रहेगी मेट्रो की टाइमिंग

Independence Day 2023: 15 अगस्त को लेकर DMRC ने बड़ा अपडेट जारी किया है। DMRC ने मेट्रो की टाइमिंग को लेकर जानकारी दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 12, 2023 2:51 अपराह्न | Updated: अगस्त 12, 2023 6:03 अपराह्न

Delhi Metro
Follow Us
---Advertisement---

Independence Day 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त पर हर बार लोग इस असमंजस में रहते हैं की क्या इस बार मेट्रो चलेगी या नहीं ? ऐसा इसलिए क्योंकि सुरक्षा के मद्देजरनर इसके संचालन को कभी भी रोका जा सकता है। लोगों की इस दुविधा को दूर करने के लिए DMRC ने बाड़ा अपडेट जारी किया है।

DMRC (Delhi Metro Rail Corporation) ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेट्रो की टाइमिंग को लेकर जानकारी दी है। DMRC ने बताया है की उस दिन मेट्रो की टाइमिंग क्या रहेगी और किन रूटों पर मेट्रो का संचालन होगा।

क्या रहेगी मेट्रो की टाइमिंग ?

न्यूज एजेंसी ANI ने DMRC के हवाले से बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके (Independence Day 2023) पर सभी लाइनों पर मेट्रो का संचालन होगा। मेट्रो सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 5 बजे शुरू होंगी। सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी।

ANI के मुताबिक, सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी। वहीं, 14 अगस्त को सुबह 6 बजे से 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

दिल्ली मेट्रो में बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर हमले के अलर्ट के बाद दिल्ली मेट्रो में भी सुरक्षा बढ़ी दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में जगह-जगह जवानों को तैनात किया गया है। वहीं, हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

ऑफिस जाने वालों को DMRC ने दी ये सलाह

इसके साथ ही DMRC ने लोगों को 15 अगस्त तक सुबह जल्दी अपने घरों से निकलने की सलाह दी है। दरअसल, सुरक्षा के देखते हुए दिल्ली मेट्रो में तीन स्तरीय सुरक्षा जांच शुरू की गई है। जिस वजह से मेट्रो स्टेशनों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। लोगों को ऑफिस जाने में लेट न हों, इसलिए लोगों को ये सलाह दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026