---Advertisement---

Firing in Delhi Court: साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग, Suspended वकील ने चलाई गोलियां…2 घायल

राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गवाही के लिए एक महिला को कोर्ट लाया गया था, इसी दौरान गोली मार दी गई।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 21, 2023 10:58 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 21, 2023 5:06 अपराह्न

Firing in Delhi Court
Follow Us
---Advertisement---

Firing in Delhi Court: राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गवाही के लिए एक महिला को कोर्ट लाया गया था, इसी दौरान गोली मार दी गई। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद एनएससी थाना अध्यक्ष ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, एक वकील के भी घायल होने की सूचना है।

वकील के भेष में कोर्ट आए थे हमलावर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर वकील के भेष में कोर्ट (Firing in Delhi Court) आए थे। महिला को देखते ही चार गोलियां मारी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। कहा जा रहा है कि महिला के पति ने ही उसे गोली मारी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की ओर से अब तक किसी प्रकार का बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: CM Mamata Banerjee पर शुभेंदु का निशाना, बोले- ‘लोकतांत्रिक तरीके से हराने में नाकाम रहा तो राजनीति छोड़ दूंगा’

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हुई। पीड़िता का नाम एम राधा है और उनकी उम्र 40 साल है। फायरिंग के दौरान पीड़िता को पेट में 2 गोली और हाथ में एक गोली लगी है। इसके बाद राधा को साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, फायरिंग करने वाले हमलावर की पहचान भी उजागर हो गई है।

आरोपी प्रतिबंधित वकील

सूत्रों की मानें तो आरोपी बार काउंसिल का प्रतिबंधित वकील है। पीड़ित ने वकील के खिलाफ 420 का केस दर्ज करवाया था और आज इसी मामले में सुनवाई भी होनी थी। इससे पहले ही आरोपी ने महिला को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026