---Advertisement---

Fog Alert 30 Dec 2025: सड़कें गायब, तेज हवाओं से बढ़ेगी टेंशन, तो इन राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर का रेड अलर्ट, चेक करें दिल्ली का वेदर रिपोर्ट

Fog Alert 30 Dec 2025: दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक और असम से लेकर कश्मीर तक, मौसम की मार से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 9, 2025 6:04 अपराह्न

Fog Alert 30 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 30 Dec 2025: दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक और असम से लेकर कश्मीर तक, मौसम की मार से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है, तो वहीं उत्तर भारत में ठंड का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आईएमडी ने कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी कर दी है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट।

इन राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर का रेड अलर्ट

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। इसी बीच आईएमडी ने कई जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही विजिबिलिटी काफी कम रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर सुबह के समय अस्थायी रूप से बहुत घना (दृश्यता <50 मीटर) से लेकर घना कोहरा छाया रहा; ओडिशा और मेघालय के कुछ स्थानों पर घना कोहरा (दृश्यता 50-199 मीटर) छाए रहने की संभाना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में विजिबिलिटी 200 मीटर से कम रहने का अनुमान है। इसके अलावा कुशीनगर-00 मीटर, बहराइच-50 मीटर, गोरखपुर-100 मीटर राउरकेला (70 मीटर), मेघालय बारापानी में दृश्यता 150 मीटर रहने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम – Fog Alert 30 Dec 2025

दिल्ली में भी मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है, जिससे दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ सकती है। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आईएमडी ने दिल्ली के मौसम को लेकर बड़ी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।

पिछले 4 दिनों से छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। मध्य और उससे सटे पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की बहुत संभावना है और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में 12 दिसंबर 2025 तक शीत लहर की दौर शुरू होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Farooq Abdullah

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Rashifal 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026