---Advertisement---

G20 Summit 2023: सोने और चांदी के बर्तनों में परोसा जाएगा विदेशी मेहमानों को खाना, हर बर्तन में दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की झलक

G20 Summit 2023: भारत ने जी20 शिखर सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों की मेजबानी के लिए कमर कस ली है। इस दौरान मेहमानों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 7, 2023 10:45 पूर्वाह्न

G20 Gold Silver Utensils
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) की मेजबानी करने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है। 9 और 10 सितंबर को होने वाले इस सम्मेलन में अमेरिका, रूस और चीन जैसे कई बड़े देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान विदेशों मेहमानों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

वहीं, उनके खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। सम्मेलन के दौरान जी20 के मेहमानों को सोने और चांदी से बने बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। इसके लिए 15000 चांदी के बर्तनों का सेट तैयार किया गया है। इन बर्तनों की खास बात यह है की इनमें भारत की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी।

जयपुर स्थित मेटलवेयर कंपनी ने तैयार किए हैं ये बर्तन

जयपुर स्थित मेटलवेयर फर्म, IRIS इंडिया द्वारा इन बर्तनों को तैयार किया गया है। IRIS इंडिया के सीईओ राजीव पाबूवाल ने बुधवार (7 सितंबर) को जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विशिष्ट अतिथियों की सेवा के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई अपनी पारंपरिक कटलरी की जानकारी दी। उन्होंने इन बर्तनों की अनूठी गुणवत्ता के बारे में भी बताया।

हर बर्तन में दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की झलक

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमने इन बर्तनों को बनाने की तैयारी जनवरी 2023 में शुरू की थी। हमने स्थान के अनुसार कटलरी बनाई है। हमने कटलरी को राज्य की संस्कृति के अनुसार शामिल किया है। कुछ कटलरी सिल्वर कोटेड हैं। हमने एक ‘महाराजा थाली’ भी बनाई है। कुछ कटलरी पर सोना भी चढ़ाया गया है।”

भारत की मेहमान नवाजी से बहुत इंप्रेस हुए विदेशी मेहमान

राजीव पाबूवाल ने आगे कहा, “ये बर्तन गारंटीड सोने और चांदी से कोटेड हैं। आप इसकी तुलना उच्चतम गुणवत्ता वाले उत्पाद से कर सकते हैं। अभी तक जो विदेशी मेहमान भारत आकर गए हैं, उन्हें ये बर्तन काफी पसंद आए है। वे ये देखकर अचंभित रह गए की भारत में ये सब भी होता है। विदेशी मेहमान भारत की मेहमान नवाजी से बहुत इंप्रेस हुए हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026